दिग्विजय सिंह की सीहोर में आज से पदयात्रा:मनरेगा का नाम बदलने का विरोध

Updated on 05-01-2026 01:31 PM
भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मनरेगा का नाम बदलने के विराेध में सड़कों पर उतरेंगे। वे सोमवार को सीहाेर जिले से पदयात्रा शुरू करेंगे। दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया है कि यात्रा सीहोर की किसी ग्राम पंचायत से शुरू होगी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर 'विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण' (VB-G-RAM-G) करने जा रही है।

लोकसभा में इससे जुड़ा बिल भी पास हो चुका है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। देश के अन्य राज्यों के साथ मध्य प्रदेश में भी आज प्रदर्शन और विरोध जताया जाएगा।

गांधीजी का नाम मिटाना चाहती है सरकार योजना का नाम बदले जाने का कांग्रेस तीखा विरोध कर रही है। पार्टी का आरोप है कि योजना से 'महात्मा गांधी' का नाम हटाकर सरकार राष्ट्रपिता का अपमान कर रही है।

इतना ही नहीं कांग्रेस 2025 के राजनीतिक एजेंडे का केंद्रीय मुद्दा बनाने जा रही है। पार्टी मानती है कि मनरेगा से गांधी का नाम हटाना उस भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाना है जो सत्य, श्रम और समानता पर खड़ा है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सरकार गांधी जी का नाम मिटाने की साजिश कर रही है। जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जाएगा। यह पदयात्रा तब तक रुकेगी नहीं, जब तक सरकार गांधी के नाम को वापस नहीं लाती।

शिवराज बोले- मनरेगा नहीं, भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम दूसरी ओर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में कहा है कि कांग्रेस का 'मनरेगा बचाओ संग्राम' वास्तव में 'भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम' है। कांग्रेस के पेट में दर्द यही है कि अब भ्रष्टाचार की संभावनाएं समाप्त हो गई हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास का विरोध करती रही है। कांग्रेस को ग्राम से परेशानी, कांग्रेस को काम से परेशानी, कांग्रेस को राम से परेशानी है। ये ही उनके राजनीतिक डीएनए की पहचान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.