क्या सच में विराट कोहली से भिड़ गए थे टिम साउदी? ड्रेसिंग रूम में जाते समय हुई हाथापाई!

Updated on 25-10-2024 01:36 PM
पुणे: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पहले से काफी कुछ बदल चुके हैं। करियर के शुरुआत में विराट कोहली अपने खेल के साथ-साथ एग्रेशन के लिए भी खूब जाने जाते हैं। विरोधी खिलाड़ी विराट कोहली से उलझने से पहले चार बार सोचते थे। क्योंकि विराट कोहली उन्हीं के भाषा में उनको जवाब देते थे, लेकिन अब टीम इंडिया के इस धाकड़ खिलाड़ी में काफी कुछ बदल गया है।

दरअसल विराट कोहली जब ड्रेसिंग रूम वापस लौट रहे थे तो टिम साउदी उन्हें रास्ते में मिले। इस दौरान साउदी ने विराट कोहली का हाथ पकड़कर उन्हें रोकने की कोशिश की। विराट और साउदी के बीच इस जॉली अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों को इस वीडियो को देखकर लगा कि विराट कोहली और टिम साउदी के बीच कुछ हाथापाई हो रही है, लेकिन असल वे दोनों एक दूसरे से मजाक कर रहे थे।

विराट कोहली और टिम साउदी क्रिकेट के मैदान पर बेशक एक दूसरे के विरोधी होंगे, लेकिन मैदान के बाहर दोनों में अच्छी बनती है। इसके अलावा विराट कोहली शुरू से ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के प्रति काफी उदार स्वभाव के रहे हैं। यही कारण है कि विराट कोहली की कीवी टीम के खिलाड़ियों से काफी अच्छी दोस्ती रही है।

बैटिंग में नहीं चल पाए विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया। शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे। विराट कोहली सिर्फ 9 गेंद खेलकर 1 रन ही बना पाए। विराट सैंटनर की गेंद पर क्रॉस शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.