क्‍या अशनूर कौर ने तान्‍या म‍ित्तल को जानबूझकर मारा? स्‍लो मोशन वीडियो में खुल गया भेद, न्याय मांग रही जनता

Updated on 27-11-2025 01:56 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें तान्या मित्तल और अशनूर कौर के बीच बहस हाथापाई तक पहुंच जाती है। इससे घर के अंदर और बाहर हलचल मच जाती है। अशनूर ने टास्क में तान्या को धक्का मारा और लकड़ी के तख्ते को उनपर पलट भी दिया। ये क्लिप हर जगह वायरल हो चुकी है और अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अशनूर ने जान-बूझकर ऐसा किया है। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के स्लो-मोशन क्लिप वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि अशनूर ने जान-बूझकर ऐसा नहीं किया है।

गौरतलब है कि 26 नवंबर के एपिसोड में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, अशनूर कौर और प्रणित मोरे 'टिकट टू फिनाले' टास्क के दूसरे राउंड में पहुंचे थे। अब आज के एपिसोड में ये चारों बिग बॉस 19 के आखिरी मुकाबले में भिड़ते नजर आएंगे।


'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो

शो के नए प्रोमो की शु रुआत तान्या मित्तल के अशनूर कौर को कहने होती है, 'पूरा हिंदुस्तान तुम्हारा असली रंग देख रहा है।' अशनूर जवाब देती हैं, 'लोगों को झूठ मत बोलो और प्लीज नैरेटिव मत बनाओ।' तब तान्या पलटवार करती हैं, 'तुमने मुझे मारने के बाद सॉरी तक नहीं कहा।' इस क्लिप में अशनूर तख्त उठाती हैं लेकिन वो जानकर नहीं मारतीं। फिर भी लोग बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने सोच-समझकर ऐसा किया होगा।

अशनूर ने जान-बूझकर किया ऐसा?

प्रोमो में दिखाया गया है कि अशनूर कौर टास्क जीतने के लिए अपने कंधे पर एक तख्ती को रखने की कोशिश कर रही हैं। तभी तान्या आती हैं और लकड़ी के तख्ते से जुड़े पानी के कटोरे से छेड़छाड़ करने की कोशिश करती हैं। बाद में, अशनूर तख्ता फेंकते हुए तान्या को मारती हुई दिखाई देती हैं, जिस पर तान्या कहती हैं, 'अगर तुम मुझे ऐसे मारोगी, तो कोई तुम्हारी इज्जत नहीं करेगा।' अशनूर जवाब देती हैं, 'कोई तुम्हारी इज्जत नहीं करेगा।' तब तान्या कहती हैं, 'मैं तुम्हारी बहुत इज्जत करती हूं, कभी मुझसे मिलने आओ।' अशनूर कहती हैं कि लोग तभी जाने की धमकी देते हैं जब वे अंदर कुछ नहीं कर सकते।


'बिग बॉस 19' में फिनाले की रेस

'बिग बॉस 19' में फिलहाल आठ कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं और खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। फरहाना भट्ट, अमल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, शाहबाज बदेशा और मालती चाहर अब फिनाले के लिए कॉम्पटिशन कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.