'सैयारा' में अनीत पड्डा ने ईशा मालवीय को किया था रिप्लेस? 'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस ने खोली पोल, बताया क्या है सच
Updated on
13-08-2025 02:43 PM
टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम ईशा मालवीय ने आखिरकार उन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वो अहान पांड की 'सैयारा' के लिए पहली पसंद थीं। बाद में उनकी जगह अनीत पड्डा को कास्ट किया गया था। अब ईशा ने इन खबरों का खंडन किया है और लोगों से 'फर्जी' खबरें ना फैलाने की अपील की है।ईशा मालवीय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सैयारा' में अपनी कथित कास्टिंग के बारे में एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मीडिया पेजों को क्या हो गया है? प्लीज फर्जी खबरें फैलाना बंद करें दोस्तों। फिल्म तक बात पहुंच गई और मुझे ही नहीं पता।''शेकी' के कारण सुर्खियों में छाईं ईशा
ईशा इन दिनों अपने गाने 'शेकी' के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। मराठी भाषा में होने के बावजूद अपने म्यूजिक और हुक स्टेप के कारण इस गाने में पूरे भारत में धूम मचाई। लोगों ने खूब रील बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।'सैयारा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'सैयारा' फिल्म ने भारत में दो हफ्तों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में ये 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।
अहान और अनीत का डेब्यू
अहान और अनीत दोनों ने इस मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। उनकी पहली फिल्म ने ऐसी शानदार कमाई की है, जो कि अक्सर देखने को नहीं मिलता है। दोनों रातोंरात स्टार्स बन चुके हैं। फिल्म के गानों ने भी खूब धूम मचाई हुई है, जोकि नंबर वन ट्रेंड हो रहे हैं।