ध्रुव राठी ने AI से सिख गुरुओं का बनाया : SGPC ने एतराज जताया

Updated on 19-05-2025 01:05 PM

हरियाणा के रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी के नए वीडियो पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एतराज जताया है। ध्रुव ने रविवार रात को 'बंदा सिंह बहादुर की कथा' पर वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में उन्होंने सिख गुरुओं, शहीद योद्धाओं और उनके परिवार के सदस्यों को आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (AI) से एनिमेशन बनाकर चलाया। साथ ही बंदा सिंह बहादुर को रॉबिन हुड बताया।

SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सिखों को अपना इतिहास जानने के लिए ध्रुव राठी की AI आधारित वीडियो की कोई आवश्यकता नहीं है। ध्रुव राठी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और बाबा बंदा सिंह बहादुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम का उचित सम्मान के साथ उल्लेख नहीं किया गया, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि ध्रुव राठी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।

सफाई में ध्रुव राठी की 3 अहम बातें...

बहुत लोगों को पसंद आया वीडियो

 ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर कहा- "एनिमेशन वीडियो बनाने में बहुत मेहनत लगी है। AI की वजह से यह संभव हो पाया कि कहानी को एनिमेशन से दिखाया जा सके। बहुत सारे लोगों को यह वीडियो पसंद भी आया, लेकिन सिख समुदाय के कुछ लोगों का मानना है कि एनिमेशन के जरिए सिख गुरुओं को दिखाना गलत है। गुरु गोबिंद सिंह जी को ऐसे दिखाना सही नहीं है।"

बिना फोटो के वीडियो पॉसिबल नहीं

ध्रुव ने सोशल मीडिया पर पोल लगाकर सिख समुदाय से पूछा कि "अगर यह उनके सिद्धांतों के खिलाफ है तो क्या मुझे यह वीडियो डिलीट कर देना चाहिए। अगर हां, तो कमेंट्स में लिखकर बता सकते हैं। अगर नहीं, तो वीडियो को मैं ऐसे ही रहने दे सकता हूं, या फिर कुछ हिस्सों को ब्लर कर सकता हूं। किसी भी सिख गुरु की कहानी पर बिना फोटो के वीडियो बनाना पॉसिबल नहीं है।"

राय जानने के बाद एक्शन लूंगा

ध्रुव ने कहा, ये एक हिस्ट्री वीडियो है, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी मेन कैरेक्टर हैं। अगर मैं उनका चेहरा न दिखा पाऊं तो पूरा वीडियो सिर्फ बोलने का रह जाएगा। पोल पर लोग अपनी राय दे सकते हैं। सभी की राय जानने के बाद मैं इस पर एक्शन लूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.