धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां आज तक एक ही बार दिखी थीं एकसाथ, हेमा मालिनी और प्रकाश कौर की इकलौती दुर्लभ तस्वीर
Updated on
11-11-2025 02:04 PM
धर्मेंद्र ने पहली शादी साल 1954 में प्रकाश कौर से की थी। उस वक्त धर्मेंद्र 19 साल के थे। पहली पत्नी और चार बच्चों के बावजूद उन्हें दूसरी बार प्यार हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद धर्मेंद्र हेमा मालिनी के प्यार में इस कदर डूबे कि साल 1980 में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। हालांकि, दूसरी शादी उन्होंने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही किया। हालांकि, इस शादी ने जितना दुनिया को हैरान किया था, उतना ही परेशान प्रकाश कौर और उनके बच्चे भी रहे।
हेमा मालिनी बता चुकी हैं कि अपनी सौतन प्रकाश कौर से मुलाकात और धर्मेन्द्र के जुहू वाले बंगले में कभी एंट्री नहीं की। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी के साथ मुलाकात पर कुछ बातें कही थी। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी हो गई तो इसके बाद फिर उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई।
हेमा उस बंगले से थोड़ी ही दूरी पर रहती हैं जहां प्रकाश कौर रहती हैं
उन्होंने ये भी बताया है कि धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले में उन्होंने कभी कदम भी नहीं रखा। हालांकि, हेमा उस बंगले से थोड़ी ही दूरी पर रहती हैं। हालांकि, एकमात्र मौका ऐसा भी आया है जब धर्मेद्र की दोनों बीवियां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी साथ दिखी थीं और ये बॉलीवुड की दुर्लभ तस्वीरों में से एक गिनी जाती हैं।
तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ उनकी दोनों पत्नियां साथ
इस आइकॉनिक तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ उनकी दोनों पत्नियां नजर आ रही हैं। फोटो में धरम जी हमेशा की तरह हैंडसम और सूट-बूट में काफी अट्रैक्टिव दिख रहे हैं। तस्वीर में उनकी दोनों बीवियां साड़ी में नजर आ रही हैं।
प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी के बारे में कही थी ये बात
'स्टारडस्ट' से बातचीत में प्रकाश कौर ने हेमा मालिनी और उनके पति धर्मेंद्र की शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, 'वह (धर्मेंद्र) मेरे जीवन के पहले प्यार और आखिरी इंसान हैं। वह मेरे बच्चों के पिता हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं। जो हो गया सो हो गया।'
प्रकाश कौर बोली थीं- मैंने उन पर अपना भरोसा नहीं खोया
उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि इसके लिए मुझे उसे दोष देना चाहिए या अपनी किस्मत को लेकिन एक बात तो तय है, वह मुझसे चाहे कितना भी दूर क्यों न हो, चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन अगर मुझे उनकी जरूरत पड़ी तो मुझे यकीन है कि वह मेरे साथ होंगे। मैंने उन पर अपना भरोसा नहीं खोया है। आखिरकार, वह मेरे बच्चों का पिता हैं।'
शादी से पहले वह प्रकाश कौर से मिली थीं
वहीं हेमा ने अपनी आत्मकथा 'हेमा मालिनी: द ड्रीम गर्ल' में बताया था कि शादी से पहले वह प्रकाश कौर से किसी पब्लिक इवेंट में मिलीं। उन्होंने ये भी कहा कि जब धर्मेंद्र से उनकी शादी हो गई तो इसके बाद फिर उनसे कभी मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले में उन्होंने कभी कदम भी नहीं रखा।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…