महाकाल मंदिर पहुंची श्रद्धालु का आरोप- गार्ड्स ने अभद्रता की:बोली- बिना दर्शन किए बाहर निकाला

Updated on 28-05-2025 01:33 PM

उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर एक दंपती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दंपती ने मंदिर में वीआईपी कल्चर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें आरोप लगाया कि मंदिर में धर्म के नाम पर व्यापार हो रहा है। नियम सिर्फ आम श्रद्धालुओं के लिए ही हैं।

मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक का कहना है, मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में महिला के पति को गणेश मंडपम् में वीडियो बनाते हुए देखा गया था। जब कर्मचारी ने उन्हें मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध की जानकारी दी, तो वे गुस्सा हो गए। उनसे केवल नियम का पालन करवाया जा रहा था।

वहीं, दंपती ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उस पर अब तक 24 हजार से अधिक लोग कमेंट कर चुके हैं। ज्यादातर लोग मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब किसी श्रद्धालु के साथ इस प्रकार की अभद्रता की गई हो।

बाइक राइडर और उनके पति के साथ हुई अभद्रता ऑल इंडिया बाइक राइडर नैना अपने पति के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट "YATRIACTORS" पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि दर्शन से पहले मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद दोनों दर्शन किए बिना ही लौट गए।

कंट्रोल रूम में पूछा- क्या आप वीआईपी हैं? वीडियो में नैना कहा, मंदिर में मोबाइल बैन होने की जानकारी नहीं थी। पहले एक लेडी गार्ड मुझ पर चिल्लाने लगी। मैंने कहा कि अब मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करूंगी। इतने में एक और गार्ड आ गया। वह हमें कंट्रोल रूम ले जाने लगा। मैंने उसे पहले दर्शन करने की बात कही, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। कंट्रोल रूम में पहुंचने पर हमसे पूछा जाता है कि 'क्या आप वीआईपी श्रद्धालु हैं?'

सेलिब्रिटीज के दर्शन को लेकर उठाए सवाल नैना ने अपने वीडियो में विराट कोहली और सारा अली खान सहित कई सेलिब्रिटीज के गर्भगृह में पूजन करते हुए वीडियो दिखाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम श्रद्धालुओं को केवल कुछ सेकेंड के दर्शन मिलते हैं, तो वीआईपी श्रद्धालु और सेलिब्रिटीज को आधे घंटे तक पूजन-अर्चना की अनुमति कैसे दी जाती है?

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर में धर्म के नाम पर व्यापार हो रहा है और सभी नियमों का पालन केवल आम श्रद्धालुओं से ही करवाया जाता है। यदि मोबाइल फोन प्रतिबंधित है, तो इसकी जांच प्रवेश द्वार पर ही क्यों नहीं की जाती? दर्शन के समय चेकिंग करना और अभद्रता करना गलत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.