दिल्ली LG के सचिव बोले- केजरीवाल कम कैलोरी ले रहे:चीफ सेक्रेटरी को लिखा- सही डाइट नहीं ली, वजन घटा

Updated on 20-07-2024 01:34 PM

दिल्ली के LG वीके सक्सेना के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को शनिवार (20 जुलाई) को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सही डाइट नहीं लेने का आरोप लगाते हुए उनकी तबीयत का जिक्र किया है।

प्रधान सचिव ने कहा है कि केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहै हैं। रिपोर्ट मिली है कि उन्होंने 6 जून से 13 जुलाई तक तीन बार के खाने में कम कैलोरी की डाइट ली है। उनका वजन भी 2 किलो कम हो गया है।

इसे लेकर AAP नेता संजय सिंह ने कहा- ये क्या मजाक कर रहें हैं एलजी साहब? क्या कोई आदमी खुद की शुगर कम करेगा? यह बहुत खतरनाक होता है। LG साहब को अगर बीमारी के बारे में पता नहीं है तो उन्हें ऐसा लेटर नहीं लिखना चाहिए। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।

केजरीवाल को शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ED ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 12 जुलाई को उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। हालांकि वे जेल से बाहर नहीं आ पाए, क्योंकि 26 जून को CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। वे 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।

लेटर में दावा- 2 जून को 63.5 किलो वजन था

  • केजरीवाल को घर में बना खाना दिया जाता है। डाइट मॉनिटरिंग चार्ट के मुताबिक, उन्होंने डाइट का पालन नहीं किया। हमें मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि उनका 2 किलो वजन कम हुआ है। फिलहाल केजरीवाल का वजन 61.6 किलो है, जो 2 जून को सरेंडर करते समय 63.5 किलो था।
  • केजरीवाल के ग्लूकोमीटर टेस्ट और CGMS टेस्ट की रीडिंग भी अलग-अलग रिकॉर्ड की गई है। 19 जून को लंच के पहले उनकी ग्लूकोमीटर रीडिंग 104 mgl रिकॉर्ड की गई। उसी दिन लंच के पहले की CGMS रीडिंग 82 mgl रिकॉर्ड की गई थी।
  • 6 जुलाई 2024 को केजरीवाल तीनों समय की डाइट प्लान के हिसाब से नहीं ली थी। उस दिन उन्हें 5 यूनिट इंसुलिन ब्रेकफास्ट के पहले, 4 यूनिट इंसुलिन लंच के पहले और 2 यूनिट इंसुलिन डिनर के पहले दिया गया था।
  • 7 जुलाई को भी उन्होंने सही डाइट नहीं ली। उस दिन 5 यूनिट ब्रेकफास्ट के पहले और 4-4 यूनिट इंसुलिन डिनर के पहले दी गई थी।
  • एलजी वीके सक्सेना ने केजरीवाल की सही डाइट नहीं लेने को लेकर चिंता जताई है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों को मुख्यमंत्री को डाइट फॉलो करने के लिए कहना चाहिए, क्योंकि वे टाइप-2 डाइबटीज के मरीज हैं। केजरीवाल के ब्लड शुगर लेवल के लगातार मॉनिटरिंग की भी निर्देश देने चाहिए।

AAP का दावा- केजरीवाल का वजन 8.5 किलो कम हुआ, वे कोमा में जा सकते हैं
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने 13 जुलाई को बताया था कि जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लगातार वजन घट रहा है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक केजरीवाल का करीब 8.5 किलो वजन घट गया है। ये गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

उन्होंने कहा कि 21 मार्च को गिरफ्तारी के समय केजरीवाल का वजन 70 किलो था जो अब घटकर 61.5 किलो रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में रहने के दौरान नींद में 5 बार उनका शुगर लेवल गिरकर 50 तक आ चुका है। सोते समय अचानक शुगर लेवल गिरता है, तो व्यक्ति कोमा में जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.