दिल्ली आग हादसा-जान गंवाने वाले शख्स ने 3 को बचाया:पत्नी-बेटे, 6 महीने के बच्चे को निकाला

Updated on 11-06-2025 01:33 PM

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 में शबद अपार्टमेंट की नौंवीं मंजिल के फ्लैट में मंगलवार को आग लग गई थी। बचने के लिए एक शख्स ने दो बच्चों के साथ बालकनी से छलांग लगा दी। शख्स की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बच्चों की अस्पताल में मौत हो गई।

तीनों की पहचान यश यादव (35 साल), आशिमा (बेटी, 12 साल) और शिवम (भतीजा, 10 साल) के रूप में हुई। चश्मदीदों ने बताया कि यश समय रहते घर से निकल गए थे। बाहर आने पर पता चला कि पत्नी ममता (33 साल), बड़ा बेटा आदित्य (18 साल), बेटी, भतीजा और पत्नी की बहन का छह महीने का बच्चा अंदर फंसा है।

इसके बाद वे घर में घुसे और उन्हें ढूंढते हुए बालकनी तक पहुंचे। तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। यश ने किसी तरह पत्नी, बेटा और छह माह के बच्चे को नीचे की मंजिल के फ्लैट की बालकनी में उतारा। वे बेटी और भतीजे को भी नीचे उतारने की कोशिश में थे। जब बालकनी में लपटों से बचना असंभव हो गया तो वे दोनों बच्चों के साथ नीचे कूद पड़े। इससे तीनों की जान चली गई।

1996 में दिल्ली गए थे यश यादव

यश उत्तर प्रदेश में एटा जिले के शाहबाजपुर गांव के रहने वाले थे। वे 1996 में अपने परिवार के साथ दिल्ली आए थे। वे दिल्ली में फ्लैक्स, रूम डिजाइनिंग और एडवरटाइजिंग का काम करते थे। उनके पास शबद अपार्टमेंट की नौवीं और दसवीं मंजिल पर फ्लैट था। दोनों फ्लैट एक सीढ़ी के जरिए आपस में जुड़े थे।

बहन के घर भंडारा था, रिश्तेदार यश से मिलने पहुंचे थे

दिल्ली में रहने वाली यशपाल की एक बहन के घर मंगलवार को कथा के बाद भंडारा था। इस वजह से रिश्तेदार यश के घर पर भी जुटे हुए थे। यश के पैतृक गांव के प्रधान धर्मेंद्र ने बताया, आग लगने के बाद यश करीब एक से डेढ़ घंटे तक फायर सर्विस की मदद मांगते रहे। कई रिश्तेदारों को उन्होंने बाहर निकाल लिया था, लेकिन खुद दो बच्चों के साथ फंस गए।

इस घटना पर स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की लापरवाही से तीनों की जान चली गई। आग काफी ऊंचाई पर लगी थी। सीढ़ी वाली गाड़ी आने के बाद आग पर पानी की बौछार की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

नांगलोई में 6 लोगों ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान बचाई थी 

दिल्ली के नांगलोई में फरवरी में दो मंजिला घर में आग लग गई थी। दोनों मंजिल आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। 6 लोगों ने बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से कूदकर जान बचाई। हालांकि, उन्हें चोट आई है। सभी अस्पताल में एडमिट हैं। घायल लोगों में दो महिलाएं, तीन युवक और एक नाबालिग हैं। बताया जा रहा है ये हादसा गैस लीक होने की वजह से हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.