दिल्ली चुनाव-BJP आज 41 उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है:चुनाव समिति की बैठक में मोदी-शाह-नड्डा पहुंचे

Updated on 11-01-2025 12:37 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने बचे हुए 41 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। इसको लेकर शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर भाजपा कोर कमेटी और बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें दिल्ली चुनाव के कैंडिडेट्स को लेकर चर्चा हुई।

CEC की बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने बैठक में कहा कि दिल्ली के लोगों का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है। लेकिन जीत के लिए और मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की असलियत लोगों के सामने लानी होगी। केजरीवाल के झूठ को उजागर करना होगा।

CEC की मीटिंग में पहुंचे पीएम मोदी अचानक बाहर खड़े पत्रकारों से मिलने पहुंच गए थे। उन्होंने पत्रकारों को नए साल की बधाई देते हुए कहा था- ठंड बहुत है, आप सभी खुद का ख्याल रखें। सिर ढककर रखें।

बीजेपी रमेश बिधूड़ी की जगह दूसरा प्रत्याशी ला सकती है 

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पार्टी कालकाजी से भी अपना उम्मीदवार बदल सकती है। पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को यहां से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ टिकट दिया था, लेकिन उनके विवादित बयानों के कारण पार्टी कैंडिडेट बदल सकती है।

भाजपा ने 29, आप ने 70 और कांग्रेस ने 48 उम्मीदवार घोषित किए 

भाजपा ने 4 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में 29 नाम थे। इनमें 7 नेता AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया था। पार्टी ने 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया, जबकि 16 के टिकट बदले थे।

गांधीनगर से मौजूदा विधायक अनिल बाजपेई की जगह भाजपा में आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर अलका लांबा को टिकट दिया है। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.