दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज:दोपहर 2 बजे इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Updated on 07-01-2025 01:15 PM

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान होगा। चुनाव आयोग दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं।

इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने की संभावना है। 2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे।

2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी। 2015 के चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। 

AAP ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

AAP 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी ने कुल 5 लिस्टों में ये नाम जारी किए हैं। AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 नाम थे।

20 दिसंबर को आई पांचवीं लिस्ट में सिर्फ एक नाम था। इसमें महरौली सीट पर प्रत्याशी बदला गया था। पार्टी ने कुल 26 विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि 4 की सीटें बदली हैं।

अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट बदल दी गई है। उन्हें जंगपुरा से टिकट मिला है।

पटपड़गंज से पार्टी ने अवध ओझा को टिकट दिया है। CM आतिशी कालकाजी सीट से मैदान में हैं। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, गोपाल राय बाबरपुर और सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की एक लिस्ट, 29 कैंडिडेट्स का ऐलान

भाजपा की अब तक 29 उम्मीदवारों की एक ही लिस्ट जारी की गई है। पार्टी ने AAP-कांग्रेस छोड़कर आए 7 नेताओं को टिकट दिया है।

29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया है, जबकि 16 नए चेहरे हैं। पार्टी ने 2020 में जीती 8 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

इसमें 2 मौजूदा विधायको के टिकट कट गए हैं। वहीं, बदरपुर सीट से विधायक रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी अब दक्षिण दिल्ली से सांसद हैं।

नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है।

कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के सामने तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने 48 कैंडिडेट्स घोषित किए, आतिशी के सामने अलका लांबा

कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट में कुल 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने CM आतिशी के सामने अलका लांबा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पूर्व CM केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।

मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी, गोपाल राय के खिलाफ को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ इशराक खान को उतारा है।

केजरीवाल का मुकाबला दो पूर्व CM के बेटों से

भाजपा ने पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को तो कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साहिब सिंह वर्मा से 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998 तक CM रहे हैं।

संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं। शीला दीक्षित 3 दिसम्बर 1998 से 28 दिसम्बर 2013 तक CM थीं। इस तरह से केजरीवाल का सामना दो पूर्व CM के बेटों से होगा।

देश के चुनावी इतिहास में चौथी सबसे बड़ी जीत AAP के नाम

देश के चुनावी इतिहास में चौथी सबसे बड़ी जीत AAP के नाम दर्ज है। पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 96% सक्सेस रेट के साथ 67 सीटें जीती थीं। तब AAP को 54.34% वोट मिले थे। पांचवीं सबसे बड़ी जीत भी केजरीवाल की पार्टी के नाम ही दर्ज हैे।

पार्टी ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 88% सक्सेस रेट के साथ 62 सीटें जीती थीं। हालांकि, देश में 100% सक्सेस रेट के भी रिकॉर्ड हैं। सिक्किम संग्राम परिषद ने 1989 में और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 2009 में राज्य की सभी 32 सीटें जीत ली थीं।

इस बार राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर दिल्ली चुनाव लड़ेगी AAP 

2020 विधानसभा चुनाव के समय AAP दिल्ली की क्षेत्रीय पार्टी थी लेकिन अब पार्टी को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिल चुकी है। 2020 में 6 राष्ट्रीय और 1 क्षेत्रीय पार्टी (AAP) सहित कुल 95 पार्टियों ने चुनाव में भाग लिया था।

AAP को 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला था। पार्टी ने गुजरात में 5 सीटें जीतकर 13% वोट हासिल किया था। AAP के दिल्ली में 62, पंजाब में 92, गुजरात में 5, गोवा में 2 और जम्मू-कश्मीर में 1 विधायक सहित कुल 162 विधायक हैं। पार्टी के 13 सांसद हैं जिसमें 3 लोकसभा और 10 राज्यसभा के सदस्य हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.