गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारा गया दिल्ली का बदमाश : टाटा स्टील के बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड था

Updated on 10-05-2024 12:11 PM

गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश को मार गिराया। बदमाश अक्की उर्फ दक्ष के सीने में गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है। जबकि बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया।

बिजनेस हेड विनय त्यागी की 3 मई की देर रात घर लौटते वक्त लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, स्मैक के नशे में अक्की ने विनय त्यागी से लूट की। फिर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था।

पुलिस फायरिंग में बदमाश के सीने में लगी गोली
DCP निमिष पाटिल ने बताया-शुक्रवार सुबह 5 बजे साहिबाबाद के अर्थला इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। दिल्ली की तरफ से एक बाइक पर 2 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बाइक सवार रुके नहीं और पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागना शुरू कर दिया। वायरलैस पर मैसेज फ्लैश करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी।

दोनों तरफ से गोलियां चली। जो बदमाश बाइक चला रहा था, एक गोली उसे सीने में लगी और वह पार्श्वनाथ की थंडर बिल्डिंग के बंद गेट के सामने बाइक सहित गिर गया। उसका दूसरा साथी जंगलों में भाग निकला। मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह के हाथ में गोली लगी।

बदमाश अक्की और सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अक्की की इलाज के दौरान मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अक्की के पास से पिस्टल, दिल्ली से चोरी बाइक और विनय त्यागी से लूटा गया मोबाइल रिकवर किया है।

50 लाख के सालाना पैकेज पर थे विनय
टाटा स्टील में सेल्स हेड विनय त्यागी ने विदेश से मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। कुछ दिन उन्होंने अमेरिका की कंसलटेंट कंपनी में जॉब की। ये कंपनी घाटे में चल रही कंपनियों को उबारने पर काम करती थी। ऐसे में टाटा स्टील ने विनय को करीब 50 लाख के सालाना पैकेज पर नौकरी दी। वो दिल्ली आ गए।

टाटा स्टील की एक कंपनी में विनय बतौर नेशनल बिजनेस हेड काम कर रहे थे। विनय स्वस्थ रहने के लिए मेट्रो से घर तक पैदल ही जाते थे। दिल्ली में उनका दफ्तर एरोसिटी में था, जबकि घर राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में था

विनय पत्नी से बोले थे- 5 मिनट में पहुंच रहा

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में 3 मई की देर रात विनय त्यागी की लूट के बाद हत्या कर दी गई। शव देर रात 3 बजे घर से 3 किलोमीटर दूर एक नाली में मिला। पेट और सीने पर गहरे कट के निशान थे। लैपटॉप, मोबाइल और पर्स गायब था।

विनय त्यागी परिवार के साथ साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में रहते थे। मेट्रो से ऑफिस अप-डाउन करते थे। घटना की रात भी वह मेट्रो से घर लौट रहे थे। 11.30 बजे उन्होंने पत्नी को फोन किया। बोले- 5 मिनट में पहुंच रहा हूं। लेकिन कुछ देर के बाद उनका फोन ऑफ हो गया।

पिता को लोकेशन भेजी, फिर फोन ऑफ हो गया था
विनय त्यागी के पिता विशंभर त्यागी ने बताया, रात 11:30 बजे विनय ने लोकेशन भेजी कि आप मुझे लेने आ जाओ। लेकिन फिर फोन आया कि मैं घर आ रहा हूं। हम 12:00 बजे तक इंतजार करते रहे। जब नहीं आया तो हम उसे तलाश करने गए। जो लोकेशन उसने भेजी थी उस लोकेशन पर कुछ नहीं मिला।

उसका फोन बंद था। ऐसा लगता है की हत्या करने वाला साथ था। उसने विनय का फोन बंद कर दिया। लोकेशन भी डिलीट कर दी। रात भर हम बेटे को राजेंद्र नगर में तलाशते रहे। इसी दौरान खेतान स्कूल राजेंद्र नगर के नाली में एक हाथ दिखाई दिया। हम पास पहुंचकर देखे तो विनय ही था। हमारे साथ विनय की पत्नी, उसके दोनों बेटे और मेरा छोटा बेटा भी था।

विशंभर त्यागी ने बताया, मेरा बेटा टाटा स्टील में पूरे हिंदुस्तान का बिजनेस देखता था। सिर्फ टाटा स्टील नहीं बल्कि 6 से 7 कंपनी जो घाटे में चल रही थीं उनको मुनाफे में लाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.