दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में लगातार आ रही गिरावट, सोशल मीडिया पर अजब-गजब मीम बन रहे

Updated on 06-05-2025 11:34 AM
हैदराबाद: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई। दोनों टीम को इस मैच से एक-एक अंक मिला जिससे दिल्ली के 11 मैच में 13 अंक हो गए हैं और टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। सनराइजर्स की टीम 11 मैच में सात अंक के साथ आठवें स्थान पर है लेकिन अब अधिकतम 13 अंक जुटा सकती है जबकि पहले ही चार टीम 14 या इससे अधिक अंक हासिल कर चुकी हैं। सनराइजर्स की टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स भी पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

दिल्ली की हार तय दिख रही थी

सनराइजर्स ने कप्तान पैट कमिंस (19 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 133 रन के स्कोर पर रोक दिया। पारी के ब्रेक के दौरान हालांकि तेज बारिश शुरू हो गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। दिल्ली की हार तय दिख रही थी लेकिन बारिश ने उसे बचा लिया और एक पॉइंट मिल गए। इसके साथ ही दिल्ली का नेट रन रेट भी खराब नहीं हुआ।

दिल्ली कैपिटल्स पर मीम बन रहे

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की दमदार शुरुआत की थी। पहले चार मैचों में उसने चार जीत हासिल की। टीम लगातार पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर थी। लेकिन फिर टीम पटरी से उतर गई। उसके बाद 7 मैच में दिल्ली को सिर्फ दो जीत मिली है। इसमें एक जीत जैसे-तैसे राजस्थान के खिलाफ सुपर ओवर में मिली। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स पर खूब मीम्स बन रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के अगले तीन मुकाबले काफी मुश्किल हैं। टीम को पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस से खेलना है। ये तीनों टीमों शानदार फॉर्म में हैं और टेबल में दिल्ली से ऊपर हैं। यही वजह है कि दिल्ली को जल्द से जल्द पुरानी तय हासिल करनी होगी नहीं तो प्लेऑफ में जाने का सपना टूट सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.