दिल्ली कैफे मालिक सुसाइड-आखिरी कॉल में पत्नी ने फटकारा था:बोली थी- भिखारी, तुम्हारा चेहरा नहीं देखना चाहती, अब कहोगे धमकाया तो आत्महत्या कर लूंगा

Updated on 03-01-2025 01:24 PM

दिल्ली के एक कैफे मालिक ने पत्नी से तलाक और बिजनेस को लेकर विवाद के चलते 31 दिसंबर को फांसी लगा ली थी। इस केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

कॉल के दौरान पत्नी मनिका ने कहा-

QuoteImage

भिखारी, मैं तुम्हारा चेहरा भी नहीं देखना चाहती। अगर तुम मेरे सामने आओगे, तो मैं तुम्हें थप्पड़ मार दूंगी। अगर तलाक हो रहा है, तो क्या तुम मुझे बिजनेस से हटा दोगे? अब तुम कहोगे कि अगर मैंने तुम्हें धमकाया तो तुम आत्महत्या कर लोगे। हम तलाक ले रहे हैं, लेकिन मैं अभी भी बिजनेस पार्टनर हूं, मेरा बकाया पैसा चुकाना होगा।

QuoteImage

इसके जवाब में पुनीत ने कहा- यह सब अब मायने नहीं रखता। बस तुम मुझे यह बताओ कि तुम चाहती क्या हो। पुनीत अपनी पत्नी से तलाक लेने वाले थे। तलाक की प्रोसेस चल रही थी। दोनों के बीच कैफे के मालिकाना हक को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुनीत ने सुसाइड से पहले 59 मिनट के वीडियो में पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। पुलिस पत्नी मनिका और उसके घरवालों से पूछताछ कर सकती है।

सुसाइड से पहले वीडियो, कहा- पत्नी ने टॉर्चर किया, 10 लाख रुपए मांग रही थी

पुनीत खुराना ने सुसाइड से पहले 59 मिनट का वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए। पुनीत खुराना ने वीडियो में कहा- मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं क्योंकि मेरे ससुराल वाले और मेरी पत्नी मुझे बहुत प्रताड़ित कर रहे हैं। हमने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। जाहिर है कि जब आपसी सहमति से तलाक की बात आती है तो कोर्ट में कुछ शर्तों पर साइन करने होते हैं।

पुनीत ने कहा- हमें 180 दिनों की अवधि के अंदर उन शर्तों को पूरा करना होगा, लेकिन मेरे ससुराल वाले और मेरी पत्नी मुझपर नई शर्तों के साथ दबाव बना रहे हैं, जो मेरे दायरे से बाहर हैं। वे और 10 लाख रुपए मांग रहे हैं, जो मेरे पास नहीं है। मैं माता-पिता से भी नहीं मांग सकता, क्योंकि उन्होंने पहले ही बहुत पैसे दे दिए हैं।

2016 में शादी, 2018 में तलाक के लिए सहमत...5 पॉइंट में पूरा केस

पुनीत खुराना और मनिका पाहवा ने 2016 में शादी की थी। दोनों ने साथ मिलकर वुडबॉक्स कैफे चलाया, लेकिन 2 साल के अंदर ही उनके झगड़े होने लगे। इस कारण ने दोनों ने तलाक लेना चाहा।

30 दिसंबर को पुनीत और मनिका की 15 मिनट तक फोन पर बात हुई। 31 दिसंबर को पुनीत ने 59 मिनट का वीडियो बनाया और अपने घर में फांसी लगा ली।

खुराना के परिवार का आरोप है कि मनिका पाहवा ने कोर्ट की शर्तों के अलावा 5 मांगें रखी थीं, जिसमें वकील की हर महीने 70 हजार की फीस भी शामिल थी। मनिका ने कहा था कि शर्तें पूरी नहीं हुई तो पुनीत के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवाऊंगी।

पुनीत के सुसाइड से पहले मनिका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि मैं एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी, लेकिन मैं आजाद हो गई हूं। खुराना के परिवार ने कहा कि मनिका ने यह पोस्ट ध्यान भटकाने के लिए किया था।

पुलिस ने कहा कि केस की जांच की जा रही है। पुनीत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। मनिका के परिवार ने भी पुनीत के परिवार पर कुछ आरोप लगाए हैं। दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

पुनीत की बहन का आरोप- पत्नी ने मरने के लिए उकसाया

पुनीत की मां ने कहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों में मनमुटाव था। हमें कभी नहीं बताया। पुनीत की पत्नी ने एक बार फिर मेरे बेटे को इतना टॉर्चर किया कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मुझे मेरे बेटे के लिए इंसाफ चाहिए।

वहीं, मृतक की बहन का आरोप है कि आरोपी महिला और उसके परिवार ने टॉर्चर किया। करीब 59 मिनट के एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुए अत्याचार को बताया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था।

अतुल सुभाष के केस से हो रही तुलना

पुनीत की आत्महत्या की तुलना बेंगलुरु के टेक्निकल इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस से जोड़कर देखा जा रहा है। अतुल ने 9 दिसंबर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

निकिता के खिलाफ बेंगलुरु में 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) का मामला दर्ज हुआ है। अब उसकी सुनवाई में भी निकिता को जाना पड़ेगा। यह मामला उनके खिलाफ नया जुड़ा है। बाकी जौनपुर में उन्हें अपने मुकदमों के लिए पहले की तरह हर पेशी पर आना होगा।

12 जनवरी 2025 को अतुल और निकिता के बेटे से जुड़े एक मुकदमे में सुनवाई है। वहीं, दहेज उत्पीड़न और हिंसा वाले दूसरे केस की अगली तारीख 29 जनवरी, 2025 है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.