डिफेंस प्रोडक्शन ऑल टाइम हाई पर:2023-24 में 1.27 लाख करोड़ का उत्पादन हुआ

Updated on 06-07-2024 12:35 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि देश ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। यह पिछले वित्तीय वर्ष से 16.8% ज्यादा है।उन्होंने बताया, 2023-24 में 1,26,887 करोड़ रुपए का रक्षा उत्पादन हुआ, जो इससे पहले 1,08,684 करोड़ रुपए था। सरकार ‘मेक इन इंडिया’ के देश को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम साल-दर-साल नए मील के पत्थर पार कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, इससे हमारा सुरक्षा तंत्र बढ़ेगा।

भारत में तेजस LCA, विभिन्न प्रकार के हेलीकॉप्टर, वॉरशिप, टैंक, तोपें, मिसाइल, रॉकेट, कई सैन्य वाहन सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों और इ्क्विपमेंट का प्रोडक्शन होता है।

PM मोदी बोले- यह उत्साजनक विकास है
राजनाथ सिंह के X पर पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X पर पोस्ट किया। उन्होंने इसे उत्साजनक विकास बताया। मोदी ने कहा कि इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई।

हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और भारत को एक लीडींग ग्लोबल डिफेंस मैनुफैक्चरिंग सेंटर के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे डिफेंस सिस्टम को मजबूत करेगा और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा।

पिछली बार प्रोडक्शन पहली बार 1 लाख करोड़ के ऊपर पहुंचा था
वित्त वर्ष 2022-23 में हमारा डिफेंस प्रोड्कशन 1.09 लाख करोड़ रुपए था। 2022-23 में पहली बार प्रोडक्शन 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा था।

रक्षा मंत्रालय (MoD) के बयान के मुताबिक यह डेटा सरकारी क्षेत्र के सभी डिफेंस उपक्रमों, डिफेंस सेक्टर के लिए विभिन्न सामान बनाने वाले अन्य PSU और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों से प्राप्त आंकड़ों से निकलकर सामने आया है।

रिकॉर्ड प्रोडक्शन का एक अर्थ यह भी है कि देश के डिफेंस इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2028-29 तक केंद्र के 3 लाख करोड़ रुपए के सालाना प्रोडक्शन लक्ष्य की 40% से ज्यादा दूरी तय कर ली।

बीते 5 साल में प्रोडक्शन 60% से ज्यादा बढ़ा
बीते पांच साल से देश में डिफेंस प्रोडक्शन लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान यह 60% से अधिक बढ़ चुका है। बीते वित्त वर्ष 2023-24 में हुए प्रोडक्शन में 79.2% का योगदान DPSU और अन्य PSU का रहा, जबकि प्राइवेट सेक्टर ने बाकी 20.8% का योगदान दिया।

भारत पिछले एक दशक में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार इंपोर्टर
सरकार ने कहा था, 'हम रूस जैसे देशों से इम्पोर्ट पर अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत पिछले एक दशक में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार इंपोर्टर रहा है। देश अपनी लगभग आधी मिलिट्री सप्लाई के लिए रूस पर निर्भर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.