मानहानि केस, सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की सुनवाई आज

Updated on 13-05-2024 11:48 AM

सुप्रीम कोर्ट सोमवार (13 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े मानहानि मामले की सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट के ऑर्डर को चुनौती दी थी।

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मई 2018 में कथित रूप से अपमानजनक वीडियो सर्कुलेट किया था। इस वीडियो को केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया था। इस पर हाईकोर्ट ने केजरीवाल को आपराधिक मानहानि मामले में समन जारी किए थे।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस संजीव खन्ना कर सकते हैं। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल से पूछा था कि क्या आप इस मामले में शिकायतकर्ता को माफी देना चाहते हैं?

26 फरवरी को केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि वीडियो रीट्वीट करना उनकी गलती थी। 5 फरवरी को हाईकोर्ट ने कहा था कि कथित अपमानजनक सामग्री को रीपोस्ट करने पर मानहानि कानून लागू होगा।

2018 में केस दर्ज हुआ था

दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो वाले एक ट्वीट को रीट्वीट करने के मामले में 2018 में मानहानि का केस दर्ज हुआ था। उस वीडियो में विकास सांकृत्यायन नाम के व्यक्ति के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह कहते हुए केस रद्द करने से मना कर दिया था कि ट्विटर पर केजरीवाल को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता के खिलाफ कही गई अपमानजनक बातों की पुष्टि किए बिना उसे रीट्वीट किया और करोड़ों लोगों तक फैलाया।

जानें, केजरीवाल ने किस वीडियो को रीट्वीट किया
केजरीवाल पर यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो को रीट्वीट करने के मामले में 2018 में केस दर्ज होने के बाद उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा शुरू किया गया। केजरीवाल के खिलाफ समन जारी हुआ, जिसे रद्द कराने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

ध्रुव राठी ने 2018 में एक ट्वीट करते हुए 'आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी' नाम के ट्विटर पेज के संस्थापक और संचालक पर बीजेपी आईटी सेल पार्ट-2 जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया था। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.