प्रभास की 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण की छुट्टी? एक्ट्रेस की हरकतों से तंग आ गए थे संदीप रेड्डी वांगा!
Updated on
22-05-2025 02:28 PM
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई हैं। अब वो पैन-इंडिया स्टार प्रभास के साथ 'स्पिरिट' की तैयारी में जुटे हुए हैं। पहले कहा जा रहा था कि इसमें प्रभास के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। दोनों पहले 'कल्कि एडी 2898' में काम कर चुके हैं। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अब 'स्पिरिट' का हिस्सा नहीं हैं। वजह क्या है? आइये आपको बताते हैं।
गुल्टे और ग्रेटआंध्र डॉट कॉम सहित कई तेलुगु आउटलेट्स के अनुसार, Sandeep Reddy Vanga ने दीपिका पादुकोण को अपने प्रोजेक्ट से हटा दिया है। कहा जा रहा है कि दीपिका बहुत ज्यादा डिमांड कर रही थीं, जिससे संदीप नाखुश थे। और दीपिका की मांगों को अनप्रोफेशनल भी माना जा रहा था।
दीपिका पादुकोण की इन डिमांड से आजिज हुए संदीप!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 39 साल की Deepika Padukone ने कथित तौर पर 8 घंटे का वर्क डे मांगा था, जो वास्तविक शूटिंग समय के लगभग 6 घंटे के बराबर था। बात तब और बढ़ गई जब एक्ट्रेस ने फिल्म के मुनाफे के एक प्रतिशत के साथ-साथ भारी फीस मांगी। इसके अलावा अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि उन्होंने तेलुगु में अपने डायलॉग बोलने से इनकार कर दिया।
दीपिका को मिल रही थी भारी-भरकम फीस
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दीपिका को 'स्पिरिट' के लिए अब तक की सबसे बड़ी फीस मिलने वाली थी, जिसके लिए उन्हें कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये फीस दी गई थी। हालांकि, शूटिंग के कई पहलुओं पर उनका जो बर्ताव था, उससे संदीप निराश हुए। इसीलिए उन्होंने हार मानकर उनसे अलग होने का फैसला कर लिया। कहा जा रहा है कि वह पहले से ही किसी और की तलाश कर रहे हैं।
प्रेग्नेंसी के कारण शूटिंग में देरी!
दिलचस्प बात ये है कि पिंकविला की पिछली रिपोर्ट्स में कहा गया किदीपिका की प्रेग्नेंसीके कारण 'स्पिरिट' की शूटिंग में देरी हुई। ये 2024 के आखिरी तक शुरू होनी थी। शेड्यूल में मुश्किल के कारण उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था, लेकिन डायरेक्टर ने कथित तौर पर टाइम-टेबल को उनके मुताबिक संशोधित किया, जिससे उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी थी।
दीपिका की अगली फिल्में
दीपिका पादुकोण को पिछली बार 'जवान' और 'कल्कि 2898 AD' में देखा गया था। बेटी दुआ के जन्म के बाद उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट का अभी तक ऐलान नहीं किया है। चर्चा है कि वो 'कल्कि' के सीक्वल का हिस्सा होंगी। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' और 'किंग' में नजर आ सकती हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…