अपने बेटे रुहान को गोद में नहीं उठा पा रही हैं दीपिका कक्कड़, बोलीं- टारगेट थेरेपी ट्रीटमेंट से ताकत नहीं बची

Updated on 14-07-2025 04:34 PM
एक्ट्रेस दीपिका ककक्ड़ की हाल ही में 14 घंटे की सर्जरी हुई थी। वह स्टेज 2 लिवर ट्यूमर से जूझ रही हैं। उनके अंदर टेनिस बॉल के जितना ट्यूमर था, जिसे डॉक्टर ने निकाल दिया है लेकिन अब वह उसके साइड इफेक्ट्स का सामना कर रही हैं। दीपिक वैसे तो इससे रिकवर कर रही हैं लेकिन फैंस अभी भी परेशान हैं। एक्ट्रेस अपनी हेल्थ से जुड़ी सभी अपडेट्स अपने डेली व्लॉग के जरिए देती हैं और इस बार भी उन्होंने अपने मुंह में हो रहे छाले के बारे में बताया है।

दीपिक कक्कड़ की सर्जरी के बाद शोएब इब्राहिम ने बताया था कि एक्ट्रेस को दोबारा ट्यूमर हो सकता है लेकिन उसके लिए सभी प्रिकॉशन्स लेने होंगे। जैसा कि वह कर भी रहे हैं। वह अच्छा खा रही हैं। हल्का-फुल्का वर्काउट भी कर रही हैं। उन्होंने अपने खाने में ज्वार की रोटी, एक सब्जी, दाल, चावल और दही शामिल कर लिया है। और वह मिर्च और तेल से बना खाना भी अवॉइड कर रही हैं।

दीपिका कक्कड़ की नई थेरेपी

दीपिका कक्कड़ ने 10 जुलाई को अपना टारगेट थेरेपी ट्रीटमेंट शुरू किया और बताया कि उससे उनके मुंह में छाले निकलने लगे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ठीक फील कर रही हूं लेकिन कुछ दिनों में इस बारे में पता चल जाएगा। डॉक्टर्स ने जो-जो प्रिकॉशन्स बताए हैं, सब फॉलो कर रही हूं। मुझे हाइड्रेट रहने और अच्छा खाने को कहा गया है। क्योंकि इस ट्रीटमेंट में मुंह, हथिलियों और पैरों में छाले हो सकते हैं और स्किन भी पपड़ीदार हो सकती है। साथ ही घूर में सीधे न जाने के लिए कहा गया है। ग्लव्स पहनने को कहा गया है और हर वक्त मोजे भी पहनने की सलाह मिली है।'

दीपिका कक्कड़ के जीभ पर छाले

दीपिका ने पहले दिन जहां बेहतर महसूस किया था। वहीं, दूसरे दिन उनको कमजोरी होने लगी थी। उन्होंने बताया था कि दोपहर तक वह ठीक थीं लेकिन उसके बाद वह कमजोर महसूस करने लगीं। वहीं, शोएब ने बताया कि दीपिका को जीभ पर छाले भी पड़ने लगे थे। वहीं, लेटेस्ट व्लॉग में दीरिता ने बताया कि उनमें अभी भी अपने बेटो रूहान को गोद में उठाने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं बस इतनी ताकत पाना चाहती हूं कि मैं रुहान को फिर से गोद में उठा सकूं। लेकिन मैं अभी भी ऐसा नहीं कर पा रही हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.