दीपक चाहर अपनी बहन को कपड़े भेज दो... काम्या पंजाबी ने मालती के भाई को दी सलाह, लोग बोले- पहनेगी तो अमल के ही

Updated on 31-10-2025 02:47 PM
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बतौर वाइल्डकार्ड 'बिग बॉस 19' में एंट्री की थी और आते ही उन्होंने आधे घरवालों से पंगा ले लिया था। मगर अमल मलिक से दोस्ती की थी। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़े उन्होंने उनके कपड़े मांगकर भी पहनने शुरू कर दिए थे। अब काम्या पंजाबी ने इस पर रिएक्ट किया है और उनके भाई से कुछ गर्म कपड़े भेजने की गुजारिश की है।

शो के बीते एपिसोड्स में मालती चाहर ने अमल मलिक के कई स्वेटर पहने हैं और ये देख तान्या मित्तल को मिर्ची भी लगी है। एक बार तो मालती ने सिंगर को फेंकर उनका स्वेटशर्ट लौटाया था। और फिर दो-तीन दिन बाद फिर उन्होंने उनसे दूसरा स्वेटर उधार मांगा था। लेकिन खुन्नस खाई तान्या ने ये तय किया कि अब वह उन्हें अमल के कपड़े पहनने नहीं देगी। इसलिए वाइल्डकार्ड के टब में से अमल का स्वेटर निकालकर पहन लिया। साथ ही सारे कपड़े भी वापस मांगे। जिसका घर में खूब मजाक भी बना।

काम्या पंजाबी ने मालती चाहर के भाई को भेजा मैसेज

अब काम्या पंजाबी ने 30 अक्टूबर के एपिसोड को देखने के बाद एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, 'प्यारे दीपक चाहर, प्लीज बिग बॉस के घर में अपनी बहन के लिए कुछ गर्म कपड़े भेज दो।' इस पर फैंस को हंसी से लोटपोट हो गए और कुछ ने तान्या मित्तल के लिए भी कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'सिर्फ दीपक चाहर के लिए मैसेज? वो लक्ष्मी मित्तल की सातवी भतीजी... करोड़पति तान्या के लिए नहीं?' एक ने लिखा, 'लेकिन मालती सिर्फ अमल के ही स्वेटर पहनेगी। उसके पास कई ऑप्शन हैं, जैसे कि मृदुल, प्रणित ने अपना स्वेटर ऑफर किया लेकिन उसे सिर्फ अमल के पहनने है। क्योंकि वह उसका गेम है।'

काम्या पंजाब ने तान्या मित्तल को लताड़ा

काम्या ने अशनूर की बॉडी शेमिंग करने पर तान्या को लताड़ा था। 29 अक्टूबर को ट्वीट किया था, 'तान्या आप बुलाती होंगी इंडोनेशिया से मसाज स्पेशलिस्ट। आपकी होंगी हजारों फैक्ट्रियां। लेकिन फिर भी अशनूर आपसे ज्यादा क्यूट हैं। सेंसिबल हैं, क्लासी और गरिमा में हैं। उन महिलाओं को भी सलाम, जिन्होंने इस बकवास को रोका नहीं। बॉडी शेमिंग बंद करो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.