वनडे छोड़ना चाहिए था और... क्लीन स्वीप के करीब टीम इंडिया, विराट कोहली के पूर्व साथी का पोस्ट वायरल

Updated on 25-11-2025 01:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में काफी स्ट्रगल कर रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत को करारी हार मिली। दूसरे मैच में भी टीम की स्थिति काफी खराब है। सीरीज की तीन पारियों में भारत की तरफ से सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा है। टीम के बल्लेबाज लगातार जूझ रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम पर एक साल के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है। यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट फैंस को विराट कोहली की कमी खल रही है।

विराट को टेस्ट नहीं छोड़ना था

अंडर-19 क्रिकेट में के साथ ही आरसीबी में विराट कोहली के साथी रहे श्रीवत्स गोस्वामी का मानना है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ना चाहिए थे। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'विराट को वनडे खेलना छोड़ देना चाहिए था और टेस्ट क्रिकेट तब तक खेलते रहना चाहिए था जब तक उनके पास देने के लिए कुछ न हो। टेस्ट क्रिकेट को उनकी कमी खलती है। सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि वह एनर्जी जो वह लेकर आए, इंडिया के लिए खेलने का प्यार और जुनून, जहां उन्होंने टीम को यकीन दिलाया कि वे किसी भी हालत में जीत सकते हैं।'

अचानक विराट ने लिया था संन्यास

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उन्होंने टेस्ट पर फोकस करने के लिए रणजी ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था। लेकिन इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर टेस्ट छोड़ने का फैसला ले लिया। वह टेस्ट में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान थे। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी।
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया था। उससे पहले कोई भी एशियाई टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई थी। विराट की कप्तानी में भारत ने घरेलू मैदान पर 2015 से 2021 के बीच 31 टेस्ट खेले। इसमें टीम को 24 जीत और सिर्फ दो हार मिली। 5 मैच ड्रॉ रहे। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से भारत घर में 4 टेस्ट हार चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.