इटली के खेत में काम करने वाले भारतीय की मौत:घास काटते वक्त मशीन से हाथ कटा

Updated on 20-06-2024 02:13 PM

इटली के लैटिना इलाके में खेतों में काम करने वाले भारत के 30 साल के कर्मचारी सतनाम सिंह की बुधवार को मौत हो गई है। खेत में घास काटते वक्त मशीन से सतनाम का हाथ कट गया। इसके बाद उसकी मदद करने की बजाय उसके मालिक ने उसे घर के पास एक सड़क किनारे अकेला छोड़ दिया।

इसके बाद सतनाम की पत्नी और उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। फिर भारतीय कर्मचारी को एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए राजधानी रोम के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, यहां उसकी मौत हो गई। इटली के ट्रेड यूनियन ने कहा है कि हादसे के बाद सतनाम को कूड़े की तरह फेंक दिया गया। यह एक डरावनी फिल्म जैसा था।

सरकार बोली- घटना क्रूरता का उदाहरण, दोषियों को सजा देंगे
इटली की लेबर मंत्री मारीना कैल्डरोन ने घटना की निंदा की है। संसद में इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह घटना क्रूरता का उदाहरण है। भारतीय कामगार को गंभीर हालत में अकेला छोड़ दिया गया था। अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।

इटली में मौजूद भारतीय दूतावास ने घटना पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दूतावास ने कहा कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। ऐंबैसी क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है। हम सतनाम के परिजनों से कॉन्टैक्ट कर हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

सतनाम के पास इटली में काम करने की इजाजत नहीं थी
सतनाम सिंह इटली के लैटिना इलाके में काम करता था। यह एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहां हजारों भारतीय काम की तलाश में पहुंचते हैं। सतनाम के पास खेत में काम करने के लिए कानूनी दस्तावेज नहीं थे। इटली की सेंटर-लेफ्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ने सतनाम के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने इसे मानवता की हार बताया है।

जनवरी 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, इटली में 1 लाख 67 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं। 2023 में यहां 8 हजार भारतीय कामगार थे। वहीं 2025 तक यह संख्या 12 हजार के पार पहुंच जाएगी। पिछले साल दिसंबर में भारत ने इटली के माइग्रेशन समझौते को पास किया था। इसके तहत भारत हर साल 20 हजार श्रमिकों को इटली भेजेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.