सलमान की फिल्मों के सेट के बारे में बोलीं डेजी:'बुफे सिस्टम की तरह खाने के स्टॉल लगाए जाते हैं, सेट पर रिसॉर्ट जैसी फीलिंग आती है'

Updated on 30-07-2024 02:26 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'जय हो' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो सलमान स्टारर रेस 3 में भी नजर आई थीं। अब एक इंटरव्यू में डेजी ने सलमान के साथ काम करने के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि सलमान इतने फूडी हैं कि उनकी फिल्म के सेट पर रिसॉर्ट जैसी फीलिंग आती है।

मिड डे से बातचीत में डेजी ने कहा, फिल्म का सेट पूरा रिसॉर्ट जैसा लगता था। सलमान की वैनिटी वैन के पास बड़े-बड़े टेंट लगाए जाते थे जहां कास्ट और क्रू को खाना सर्व किया जाता था। बुफे सिस्टम की तरह खाने टेबल पर रखे होते थे और 10-15 कुर्सियां लगा दी जाती थीं। पानी पुरी, वड़ा पाव और डोसा के लाइव काउंटर्स भी लगाए जाते थे।

इससे पहले एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर-एक्टर महेश मांजरेकर ने सलमान के फूडी होने और उनकी मेहमाननवाजी को लेकर बात की थी।

उन्होंने कहा था कि उन्हें सलमान के घर का खाना बहुत पसंद है। सलमान को तीखा खाना बहुत पसंद है। वो डाइट की परवाह नहीं करते हैं। जब भी मुंबई में शूटिंग होती है तो सलमान इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि उनका पर्सनल शेफ घर के जैसा खाना बनाए। आमतौर पर पूरी यूनिट सलमान की पसंद का घर का बना खाना खाने के लिए बेताब रहती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान की अगली फिल्म 'सिकंदर' है जिसकी शूटिंग चल रही है। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए आर मुरुगदोस हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.