छुट्टी पर कमिंस, मार्श किए गए ड्रॉप... स्टीव स्मिथ को श्रीलंका दौरे के लिए मिली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी

Updated on 09-01-2025 02:47 PM
नई दिल्ली: स्टीव स्मिथ श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। पैटरनिटी लीव और एड़ी की चोट के कारण पैट कमिंस इस दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कमिंस की एड़ी में चोट भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी थी। जोश हेजलवुड भी चोट के चलते टीम से बाहर हैं, जबकि ऑलराउंडर मिशेल मार्श को टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं, जो श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद शुरू होगी।

हेड उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे

भारत के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ट्रेविस हेड को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में ब्यू वेबस्टर, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैक्सविनी भी शामिल हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, 'श्रीलंका दौरा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक है क्योंकि वहां अलग-अलग तरह की पिचें मिलती हैं। इस टीम में विभिन्न परिस्थितियों के हिसाब से प्लेइंग इलेवन चुनने के कई विकल्प मौजूद हैं।'

अनुभवी कप्तान हैं स्टीव स्मिथ

कप्तान के रूप में स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 2014 में पहली बार टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में 38 मैचों में ऑस्ट्रेलिया को 21 जीत मिली। टीम सिर्फ 10 मैच हारी और 7 ड्रॉ रहा। 2018 में बॉल टेम्परिंग में शामिल होने की वजह से उनपर बैन लगा और कप्तानी से भी हटा दिया गया। उनकी कप्तानी पर भी दो साल का बैन लगा था। 2021 से वह टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के उपकप्तान हैं।


लायन के अलावा स्पिन में अनुभव नहीं

श्रीलंका की परिस्थिति स्पिन गेंदबाजों की मददगार होती है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में नाथन लायन के अलावा कोई अनुभवी स्पिनर नहीं है। कुहनेमैन ने 2023 में भारत में तीन जबकि मर्फी के पास 6 टेस्ट का अनुभव है। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर कूपर कोनॉली को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 29 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे की शुरुआत होगी। पहला टेस्ट गाले में खेला जाएगा। इसी मैदान पर 6 फरवरी से दूसरा टेस्ट होना है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनॉली, ट्रेविस हेड (उपकप्तान), जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.