करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल ने जीजा के नाम खरीदी प्रॉपर्टी:एमपी के कई शहरों में संपत्ति और बिजनेस, ईडी ने केस दर्ज किया

Updated on 24-12-2024 01:45 PM

भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके दोस्त चेतन गौर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार देर रात मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। जांच का दायरा आगे बढ़ने के साथ उसके सहयोगी और राजदार भी बेनकाब हो रहे हैं।

सौरभ का साथ देने वालों में अब तक उसकी मां, पत्नी, साला, दोस्त चेतन गौर और शरद जायसवाल के नाम सामने आ चुके हैं। अब इसमें 6वें किरदार सौरभ के जीजा रोहित तिवारी की एंट्री हो गई है।

बताया जा रहा है कि सौरभ ने भोपाल समेत कई शहरों में जीजा के साथ साझेदारी में कई प्रॉपर्टी खरीदी। जबलपुर में जिस बंगले में सौरभ रह रहा था, वह जीजा के नाम से खरीदा था।

जब्त दस्तावेज में ग्वालियर-इंदौर में भी प्रॉपर्टी के सबूत मिले हैं। इसमें इंदौर के होटल रेडिसन के सामने स्थित सौरभ का होटल भी शामिल है। इस होटल का संचालन शरद जायसवाल करता था, लेकिन इसके असल मालिक सौरभ और रोहित है।

छापे के बाद से सौरभ का जीजा लापता है 

सौरभ के यहां छापे के बाद से उसका जीजा लापता हो गया है। उसने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। सौरभ की पत्नी दिव्या और साले शुभम तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई पोस्ट डिलीट कर दी हैं। सौरभ के कारोबार में पत्नी दिव्या के साथ ही जीजा रोहित भी कई काम संभालता है।

दिव्या का भोपाल में फिटनेस क्लब भी है, जिसका संचालन वही देखती थी। सौरभ के करीबी चेतन सिंह की कार में सोना-नकदी मिलने के बाद उसके ससुराल के लोग भी सतर्क हो गए थे।

दोस्तों और रिश्तेदारों को सौंपे थे बिजनेस 

सौरभ ने दोस्तों और रिश्तेदारों को अलग-अलग बिजनेस सौंप रखे हैं। होटल का संचालन रोहित और शरद करते थे। इसी प्रकार भोपाल के चूनाभट्टी चौराहे पर फगीटो नाम से रेस्टोरेंट का संचालन भी यही दोनों संभाला करते थे। छापों के बाद सौरभ के अधिकांश दोस्त घर और नौकरी से गायब हैं। इसी प्रकार ग्वालियर में रहने वाले उसके रिश्तेदार भी अंडरग्राउंड हो चुके हैं।

छापे के बाद से साला भी गायब

ग्वालियर के थाटीपुर सुरेश नगर में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का ससुराल है। यहां साला शुभम तिवारी अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। सौरभ पर कार्रवाई के बाद से वह भी गायब हो गया है। उसके घर पर सिर्फ महिलाएं हैं और वे छापे को लेकर किसी से बातचीत नहीं कर रही हैं।

अरेरा कॉलोनी में बना रहा था स्कूल 

अरेरा कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि 2020 में सौरभ एक संपत्ति उनके माध्यम से खरीद चुका था। बीते एक साल से जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी पर स्कूल खोलने के लिए सौरभ की मां उससे संपर्क में थीं। उन्होंने करीब 23 संपत्तियों को देखा। बाद में अन्य ब्रोकर के माध्यम से ई-7 में बंगले का सौदा स्कूल खोलने के लिए किया था। जिसमें लगभग 10 माह से काम चल रहा है।

आलीशान बंगले में रहता है जायसवाल

सौरभ का प्रमुख सहयोगी शरद जायसवाल रेलवे सोसाइटी शाहपुरा में एक आलीशान बंगले में रहता है। लग्जरी कारों से घूमता है। उसका ताल्लुक भी ग्वालियर से ही है। सौरभ ने उसके नाम से भी कई कारोबार कर रखे हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.