LA ओलिंपिक में क्रिकेट का शेड्यूल जारी:12 से 29 जुलाई 2028 तक होंगे मुकाबले, सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में होंगे

Updated on 16-07-2025 01:08 PM

लॉस एंजिलिस ओलिंपिक गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 12 जुलाई 2028 से शुरू होंगे। जबकि 20 और 29 जुलाई को मेडल मैच खेले जाएंगे। LA ओलिंपिक की वेबसाइट पर इसका शेड्यूल अपलोड कर दिया गया है।

सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इसके अनुसार, सभी मुकाबले पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। लॉस एंजिलिस से लगभग 50 किमी दूर इस जगह पर एक अस्थायी स्‍टेडियम बनाया जाएगा।

भारतीय समय के अनुसार, दिन का पहला मैच रात 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच अगले दिन सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में ज्यादातर डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच होंगे। 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा। इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें कुल 180 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हर टीम में 15 खिलाड़ी चुने जाएंगे।

क्वालिफिकेशन प्रोसेस नहीं बताया, मेजबान USA का खेलना तय 

अब तक 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रोसेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में अमेरिका का खेलना तय माना जा रहा है, क्योंकि USA को होस्ट होने के नाते मौका मिलेगा। इसका मतलब होगा कि अमेरिका के अलावा पांच और टीमें हिस्सा ले सकेंगी और उन्हें क्वालिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।

USA ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप होस्ट किया था 

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी की थी। ये मुकाबले न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डलास में खेले गए थे। टूर्नामेंट का पहला मैच यहीं खेला जाएगा था। इतना ही नहीं, भारत और पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच की मेजबानी न्यूयॉर्क ने की थी।

ओलिंपिक में 128 साल बाद वापसी कर रहा क्रिकेट 

क्रिकेट ओलिंपिक गेम्स में 128 साल बाद वापसी कर रहा है। 1900 में यह खेल पहली बार ओलिंपिक में शामिल किया गया था। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर मेडल जीता था। दोनों टीमों के बीच केवल एक ही मैच खेला गया था और इसी मैच को फाइनल घोषित कर दिया गया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स में 2, एशियाड में 3 बार

क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 2 बार 1998 और 2022 में शामिल किया गया। वहीं एशियन गेम्स में 2010, 2014 और 2023 में तीन बार क्रिकेट को जगह मिली। 2023 एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में अपनी टीमें भेजीं और दोनों में गोल्ड मेडल जीता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.