दुबई में IND-PAK मैच को लेकर क्रेज:लोग चौगुनी कीमत पर टिकट खरीदने को तैयार

Updated on 23-02-2025 02:19 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में आज खेला जाएगा। मैच से पहले फैंस काफी उत्साहित है। भारत की जीत को लेकर बिहार में हवन पूजन चल रहा है।

भारत-पाक मुकाबले का क्रेज इस तरह है कि मैच से एक दिन पहले शनिवार को लोग चौगुनी कीमत पर भी टिकट खरीदने को तैयार थे। हालांकि, इसमें लोगों को सफलता नहीं मिली।

मिनटों में सोल्ड हो गए थे भारत-पाक मुकाबले के टिकट 

भारत-पाक मुकाबले के टिकट की बिक्री ICC ने 4 फरवरी को शाम 5 बज कर 30 मिनट में ही कर दी थी। इस मैच का टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो गए थे। कई लोगों ने टिकट न मिल पाने की शिकायत भी की थी। टिकट की सबसे कम कीमत 125 दिरहम, यानी भारतीय करेंसी में 2,964 रुपए थी। वहीं प्रीमियम लॉन्ज की कीमत 5000 दिरहम, भारतीय करेंसी में 1 लाख 18 हजार रुपए थी।

टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है पाकिस्तान 

पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को फाइनल में पाकिस्तान ने हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। इस टूर्नामेंट के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें हैं।

गिल ने कहा- पाकिस्तान से बड़ा मैच, पर सबसे बड़ा मुकाबला नहीं 

गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालेगी, वह जीत हासिल करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा, 'सबसे पहले, मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मैच है, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे बड़ा मैच निश्चित रूप से फाइनल होगा, जिसमें टीम खेलेगी। हम वनडे में अच्छा कर रहे हैं, पाकिस्तान ने हाल ही में खेले गए कुछ मैच हारे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें कमतर आंकेंगे। मुझे लगता है कि उनके पास एक अच्छी टीम है और हमारे लिए रविवार को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना महत्वपूर्ण है।'

पाकिस्तान के कोच बोले- दबाव में भी हमारी टीम बेहतर करेगी

पाकिस्तान के कोच आकिब जावेद ने कहा कि दबाव में भी हमारे खिलाड़ी बेहतर करेंगे। अभी, हम सभी अनुमान लगा रहे हैं कि इस मैच में क्या होगा। यही इसकी खूबसूरती है, क्या होगा। कोई कुछ नहीं जानता। इसलिए, उसी तरह, दबाव लेना खिलाड़ियों का काम है। यदि आप इस दबाव को हटा देते हैं, तो पाकिस्तान-भारत के खेल में क्या बचता है? जुनून और दबाव ही एक खिलाड़ी को अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए आवश्यक है।

भारत ने जीता पहला मैच, पाक को हार मिली

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हुई। मेजबान पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की हार मिली। दूसरी ओर भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। दोनों टीमें अब रविवार को अपना-अपना दूसरा मैच खेलेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.