कोर्ट ने कहा- ऐशबाग पुलिस ने की मनमानी कार्रवाई:महिला वकील को गुंडा लिस्ट में डाला, तत्कालीन TI-SI पर 2 लाख रुपए जुर्माना

Updated on 08-12-2025 12:55 PM

ऐशबाग पुलिस की मनमानी महिला वकील पर नहीं, बल्कि खुद पुलिस पर भारी पड़ गई। भोपाल कोर्ट ने वकील वीणा गौतम को गुंडा लिस्ट में डालने पर तत्कालीन थाना प्रभारी अजय नायर और एसआई गौरव पांडे पर 2 लाख रुपए हर्जाना लगाया है। वीणा, पूर्व विधायक खूबचंद गोलिया की बेटी हैं।

मामला पहले एसडीएम कोर्ट पहुंचा था, जहां 3 दिसंबर 2021 को पुलिस के दस्तावेजों को “केस चलाए योग्य नहीं” मानते हुए कार्रवाई समाप्त की गई। इसके बाद वीणा ने कोर्ट में मानहानि का केस दायर किया। कोर्ट में वीणा ने बताया कि एसआई गौरव पांडे ने प्रतिपरीक्षण में स्वीकार किया कि उन्होंने ‘अपनी मर्जी से’ वकील का नाम गुंडा लिस्ट में डाला।

इलाके में उनके खिलाफ किसी भी तरह की अशांति की शिकायत नहीं मिली थी। गुंडा लिस्ट में नाम आने के बाद लोग उनके पास केस लाना बंद कर चुके थे। कई मुवक्किलों ने यह कहते हुए केस वापस ले लिए कि ‘जो खुद गुंडी कहलाए, वह पैरवी क्या करेगी।’ कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई को मनमाना माना और दोनों अधिकारियों को हर्जाना देने का आदेश दिया।

अजय नायर अभी इंदौर के अन्नपूर्णा थाने के टीआई हैं। वहीं गौरव पांडे रातीबड़ थाने में एसआई हैं।

23 साल से भोपाल कोर्ट में कर रही वकालत 

 महिला वकील वीणा गौतम वर्ष 2022 से भोपाल कोर्ट में वकालत कर रही हैं। वो स्टेट बार और भोपाल बार एसोसिएशन में रजिस्टर्ड हैं। उनके पिता खूबचंद गोलिया देवास से विधायक रह चुके हैं। वीणा के पति मप्र रोजगार गारंटी परिषद में कार्यालय सहायक के पद पर हैं।

पड़ोसियों की शिकायत पर विवाद

वीणा के अनुसार, 5 जनवरी 2020 को उन्होंने पड़ोसी सैय्यद सद्दाम अली पर एफआईआर कराई। इसके तीन दिन बाद 8 जनवरी को पड़ोसी परवीन की शिकायत पर उनके खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज की गई और कुछ ही समय बाद उनका नाम गुंडा लिस्ट में डाल दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.