चीन में लगातार तीसरे रक्षा मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप:आर्मी की एंटी करप्शन ड्राइव में नाम आया, कई सीनियर अफसर भी जांच के घेरे में

Updated on 28-11-2024 02:29 PM

चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन पर चीनी सेना में भ्रष्टाचार के आरोपों में फंस गए है। इसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। फाइनेंशियल टाइम्स की 27 नवंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे एंटी-करप्शन ड्राइव के तहत इन आरोपों में फंसे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चीन को डर है कि भ्रष्टाचार की वजह से चीन की सेना कमजोर हो रही है। इसलिए 2023 से चीन की सेना में एंटी करप्शन ड्राइव चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक नौ PLA जनरल और कई अधिकारियों को हटाया गया है।

पहले भी दो रक्षा मंत्रियों पर लगे यही आरोप

डोंग को साल 2023 में चीन का रक्षा मंत्री बनाया गया था। इससे पहले ली शांगफू चीन के रक्षा मंत्री थे। पद संभालने के 7 महीने के बाद ही ली को उनके पद से हटा दिया गया था। 29 अगस्त 2023 को एक कार्यक्रम में भाषण देने के बाद से वो गायब थे। जिसके बाद, सितंबर में उन्हें डिफेंस मिनिस्टर के पद से हटा दिया गया। कम्युनिस्ट पार्टी के मुताबिक ली ने मिलिट्री इक्विपमेंट्स के खरीद में गड़बड़ी की थी।

इससे पहले 2023 में वेई फेंगहे को भी डिसिप्लिन उल्लंघन के आरोप में कम्युनिस्ट पार्टी से निकाल दिया गया था। वेई पर पार्टी का भरोसा तोड़ने, सेना की प्रतिष्ठा खराब करने और भारी रिश्वत लेने का आरोप था।

पिछले हफ्ते अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी से नहीं मिले थे डोंग

डोंग डिफेंस मिनिस्टर के तौर पर चीन की मिलिट्री डिप्लोमैसी की देखरेख करते हैं। पिछले हफ्ते लाओस में रक्षा मंत्रियों की बैठक में डोंग ने अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। तब इसके पीछे की वजह ताइवान को लेकर अमेरिका की नीतियों को बताया था। हालांकि, सितंबर में कमांडर लेवल की वार्ता के दौरान डोंग ने अमेरिका और चीन के संबंधों में सुधार के लिए हाथ बढ़ाया था।

शी जिनपिंग ने स्टेट काउंसिल और CMC में नहीं किया था शामिल

आमतौर पर चीन में रक्षा मंत्री को 6 सदस्यीय सेंट्रल मिलिट्री कमीशन(CMC) और स्टेट काउंसिल का मेंबर बनाया जाता है। इस साल कम्युनिस्ट पार्टी के अधिवेशन के दौरान डोंग को CMC का सदस्य नहीं बनाया गया था। इसके बाद मार्च में कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्हें स्टेट काउंसिल का भी सदस्य भी नहीं बनाया गया।

चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग PLA से भ्रष्टाचार को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि, भविष्य में होने वाले संघर्ष की तैयारी की जा सके। इस जांच का मुख्य फोकस PLA रॉकेट फोर्स है, जो चीन के परमाणु मिसाइलों के हथियारघर को संभालती है।

जुलाई में इसी फोर्स के अधिकारी सन जिनमिंग को भी कम्युनिस्ट पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था। उनपर पार्टी अनुशासन और कानूनों के उल्लंघन के आरोप था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.