सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सहकारी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर:5 साल से लंबित वेतन वृद्धि की मांग, किसान परेशान

Updated on 05-11-2025 01:18 PM
सारंगढ़-बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारियों ने अपनी लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल का दूसरा चरण शुरू कर दिया है।

इस हड़ताल से किसानों और अमानतदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर बैंक के अंतर्गत आने वाले 6 जिलों की 73 शाखाओं के लगभग 700 कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं।

कर्मचारियों ने 29 अक्टूबर से हड़ताल की घोषणा की थी। 3 नवंबर से सभी 73 शाखाओं में सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत भटगांव स्थित जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

विभाग के रवैये से कर्मचारी निराश

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहनलाल साहू, याचिकाकर्ता देवेंद्र पांडे, विधान तिवारी, युवराज दुबे, अविनाश शर्मा और मनोज दिवाकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी किया।

उन्होंने बताया कि वार्षिक वेतन वृद्धि से शासकीय खजाने पर कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह बैंक के अर्जित लाभ से ही दी जानी है। हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्णय के बावजूद सहकारिता विभाग का रवैया कर्मचारियों को निराश कर रहा है।

धान खरीदी का भुगतान इन्हीं बैंकों से होता है

संघ ने सरकार को आगाह किया है कि छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण धान खरीदी का भुगतान इन्हीं बैंकों के माध्यम से होता है। यदि 73 शाखाओं के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, तो शासन की छवि प्रभावित होगी और धान खरीदी जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्मचारी संघ लगातार राजनैतिक और सामाजिक संगठनों से समर्थन मिल रहा है। किसान संगठन भी कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें समय पर पूरी नहीं हुईं, तो आगामी समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.