यात्रियों को सुविधा, भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

Updated on 06-06-2024 12:10 PM
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए भोपाल मंडल से चलने वाली भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को अब सप्ताह में दो दिन की जगह तीन दिन चलने का निर्णय लिया गया है।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और उनकी यात्रा को और भी अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस विस्तार से यात्रियों को अधिक सुविधा और यात्रा के लिए अधिक विकल्प प्राप्त होंगे, जिससे उनकी यात्रा सुगम और आरामदायक होगी।

ट्रेन 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 11 जून से अपने प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार एवं शनिवार के अतिरिक्त मंगलवार को भी चलेगी। ट्रेन 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस 14 जून से अपने प्रारंभिक स्टेशन से मंगलवार एवं गुरुवार के अतिरिक्त अब शुक्रवार को भी चलेगी।

रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों के चलते  भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरने वाली सीएसटीएम-अगरतला-सीएसटीएम समर स्पेशल एक-एक ट्रिप निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

27 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 01065 सीएसटीएम-अगरतला समर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। 30 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली ट्रेन 01066 अगरतला-सीएसटीएम समर स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.