प्रधानमंत्री आवास निर्माण से दिव्यांग फल सिंह के जीवन में आई आशा की एक नई किरण

Updated on 01-11-2025 12:23 PM

बालोद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने ऐसे परिवारों के जीवन में आशा की एक नई किरण जगाई है, जिनके स्वयं का सपना महज एक सपना ही रह गया था। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने बालोद जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनांे को पंख देकर सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया है। 

यह कहानी बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा निवासी दिव्यांग फल सिंह का है। जिन्हे अपनी बीमारी के चलते अपने दोनों पैर गवाने पड़े। जीर्ण-शीर्ण कच्चा मकान, 03 छोटे बच्चों के साथ परिवार का गुजर बसर बमुश्किल से हो पाता था। जिसमें पक्का सपना महज एक सपना था। ऐसे समय में शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ। जहाँ शासन-प्रशासन के सहयोग से उनके सपनों का आशियाना, पक्के मकान का सपना संभव हो पाया।

दिव्यांग फल सिंह बताते हैं कि इस योजना के अतिरिक्त उन्हें राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदना आदि सुविधाओं का भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वे दिव्यांग होने के कारण उन्हें रोजगार मिलना बहुत मुश्किल था किन्तु पक्का मकान बनने के बाद ग्राम पंचायत एवं सीएलएफ समूह के लोन के माध्यम से परिवार की आजीविका के लिए स्वयं का राशन दुकान चला रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना से वे ’आवास से आजीविका’ की ओर अग्रसर हुए हैं। इस महत्वपूर्ण योजना के फलस्वरूप दिव्यांग फल सिंह का अपने एवं अपने परिवार के लिए पक्के आवास निर्माण का सपना साकार होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.