आरक्षक भर्ती गड़बड़ी...नई नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की रोक

Updated on 28-01-2026 02:42 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में 6,000 पदों पर आरक्षकों की भर्ती हो रही है। अब तक लगभग 2500 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू ने अब नई नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक जॉइनिंग लेटर जारी न किए जाएं।

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका पर अंतिम फैसला आने या अगली सुनवाई तक विभाग कोई भी नई नियुक्ति आदेश जारी नहीं करेगा। सरकार 2 सप्ताह में जवाब दे। हालांकि सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि शिकायत केवल एक सेंटर तक ही सीमित है। मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी को होगी।

अब जानिए याचिका में अभ्यर्थियों ने क्या आरोप लाए हैं ?

दरअसल, आरक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी को लेकर सक्ती, बिलासपुर, रायगढ़ और मुंगेली के अभ्यर्थी मनोहर पटेल, विवेक दुबे, मृत्युंजय श्रीवास, कामेश्वर प्रसाद, गजराज पटेल, अजय कुमार, जितेश बघेल, अश्वनी कुमार यादव और ईशान सहित अन्य ने मिलकर अलग-अलग याचिकाएं दायर की है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान फिजिकल टेस्ट को बेहद भ्रष्ट तरीकों से संपन्न कराया गया। फिजिकल टेस्ट में डेटा रिकॉर्डिंग का काम सरकार ने आउटसोर्स पर नियुक्त टाइम्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा था। निष्पक्षता का पालन नहीं किया गया। कई अभ्यर्थियों से पैसों के लेन-देन किया गया।

बिलासपुर एसएसपी के पत्र को बनाया आधार

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि फिजिकल टेस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। इसका सबसे बड़ा सबूत 19 दिसंबर, 2024 को बिलासपुर के SSP और सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन का लेटर है। रायपुर पुलिस हेडक्वार्टर को लिखा था। उन्होंने फिजिकल टेस्ट के दौरान पाई गई गड़बड़ियों की आधिकारिक तौर पर रिपोर्ट दी थी।

याचिका में यह भी बताया गया कि भर्ती पूरे राज्य के लिए एक ही सेंट्रलाइज्ड विज्ञापन के जरिए की जा रही है। सभी जिलों में फिजिकल टेस्ट एक ही आउटसोर्स कंपनी से कराया गया। इस बात की पूरी संभावना है कि बिलासपुर की तरह ही राज्यभर के दूसरे सेंटर्स पर भी इसी तरह की गड़बड़ियां हुई हों।

129 अभ्यर्थियों को गलत तरीके से फायदा, सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट

याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट को बताया कि जांच रिपोर्ट से पता चला है कि बिलासपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट ने माना है कि फिजिकल टेस्ट के दौरान गंभीर गड़बड़ियां हुईं और गलत डेटा रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा टाइम्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने फिजिकल टेस्ट से संबंधित CCTV फुटेज मैनेज किया था, उसे भी डिलीट कर दिया गया था। जांच में 129 ऐसे उम्मीदवारों के नाम सामने आए, जिन्हें गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया। इन्हें ज्यादा नंबर दिए गए। काबिल उम्मीदवार मेरिट के आधार पर चुने जाने चाहिए थे, उन्हें नहीं चुना गया।

पुलिस भर्ती नियम 2007 का उल्लंघन बताया

याचिका में यह भी कहा गया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया नियम 2007 के नियम 7 में स्पष्ट प्रावधान है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर नई प्रक्रिया कराई जानी चाहिए। ऐसे में चयन प्रक्रिया का समापन, अंतिम सूची जारी करना और नियुक्ति आदेश प्रकाशित करना नियमों के खिलाफ और गैरकानूनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.