जागरूक नागरिक और कर्मठ चिकित्सक मध्यप्रदेश का गौरव हैं: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 24-07-2024 06:08 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने विषम परिस्थितियों में भी जन-सेवा की भावना को प्राथमिकता देकर कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाली सिवनी की डॉ. मनीषा सिरसाम की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि बाढ़ में फँसी महिला की प्रशिक्षित दाई से समन्वय कर उन्होंने सुरक्षित प्रसव कराया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मानव सेवा ही देव सेवा है। जागरूक नागरिक और कर्मठ चिकित्सक मध्यप्रदेश का गौरव हैं। आपात के समय में ऐसी सजगता और कर्मठता अभिनंदनीय है। उन्होंने नन्हें बालक को नव जीवन प्रदान करने में सहायक हुए सभी जनों का आभार एवं बालक के परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

दाई ने फोन पर प्राप्त निर्देंशो से कराई सुरक्षित डिलेवरी, जुडवा बच्चों ने लिया जन्म, जच्चा-बच्चा "ऑल इज वेल"

23 जुलाई को सिवनी जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ से कई गांवों का संपर्क टूट गया, जिनमें से एक जोराबाड़ी गांव भी शामिल था। इस गांव में गर्भवती महिला श्रीमती रवीना बंशीलाल उइके को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। पूर्व रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें जुड़वां बच्चों को जन्म देना था। परिवार ने उन्हें जिला अस्पताल सिवनी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सभी रास्ते बंद थे।

परिवार ने आशा कार्यकर्ता से संपर्क किया, जो पहले से ही जिला अस्पताल में थी। आपातकालीन स्थिति में, आशा कार्यकर्ता ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा सिरसाम को सूचना दी। डॉ. सिरसाम ने कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन को स्थिति से अवगत कराया। कलेक्टर ने तुरंत चिकित्सकीय दल को गांव भेजने के निर्देश दिए।

डॉ. मनीषा सिरसाम, नर्सिंग आफिसर सुनीता यादव, मेंटर कविता वाहने, और आशा कार्यकर्ता कामता मरावी के साथ एसडीआरएफ टीम गांव के समीप पहुंची, लेकिन नाले में अधिक जलस्तर के कारण रुक गई। ऐसी स्थिति में, डॉ. सिरसाम ने फोन पर गांव की प्रशिक्षित दाई को निर्देश दिए। दाई ने निर्देशानुसार रवीना का सुरक्षित प्रसव कराया। बाढ़ का पानी कम होने पर, चिकित्सकीय दल ने जच्चा और बच्चा को 108 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। माँ और बच्चे स्वस्थ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.