कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा निकालेगी:कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ऐलान

Updated on 27-12-2024 01:57 PM

कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई जिसमें 26 जनवरी 2025 से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करने का फैसला लिया गया।

बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने बताया, 'हमारा मानना ​​है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी थी। इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली। अब 26 जनवरी से हम एक साल तक चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे।'

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'कांग्रेस दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 तक लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाएगी और जय बापू, जय भीम, जय संविधान, राजनीतिक अभियान शुरू करेगी।

हालांकि, दो दिन का अधिवेशन पहले दिन ही रद्द कर दिया गया है। बुधवार शाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते सभी दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं।

राहुल बोले- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ तो गड़बड़ है

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राहुल ने कहा- 'महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।'

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह सरकार चुनाव नियमों में बदलाव करके क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसे साझा करने का आदेश अदालत ने दिया है। कभी वोटर्स का नाम सूची से काटा जाता है, कभी उनको वोट डालने से रोका जाता है, कभी वोटर लिस्ट में अचानक वोटर्स बढ़ जाते हैं, कभी वोट डालने के लास्ट टाइम में वोट पर्सेंट अप्रत्याशित तरीके से बढ़ जाता है। ये कुछ सवाल हैं, जिनका संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उस समय के सभी बड़े नेताओं को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया। इन संगठनों ने कभी भी हमारी आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने महात्मा गांधी का विरोध किया और उनके खिलाफ माहौल बनाया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई। वे बापू के हत्यारे का महिमामंडन करते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी CWC की बैठक में नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने पत्र के माध्यम से अपनी बात कही।

भाजपा का आरोप- कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा 

BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गलत नक्शे की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा लगाया है, साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित अन्य की तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.