स्कूल निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: कलेक्टर

Updated on 18-07-2024 04:57 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में गुरुवार को क्लेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, और आदिवासी विकास विभाग के तहत भवन निर्माण में आरईएस के कार्यों की जानकारी ली। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत आरईएस द्वारा 1036 भवनों में मरम्मत के कार्य और 40 अतिरिक्त भवन निर्माण किया गया है।

कलेक्टर भोसकर ने समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल भवनों का निर्माण कार्य बेहद गंभीरता से किया जाना चाहिए। उन्होंने बीते दिनों विभिन्न स्कूलों की छतों के क्षतिग्रस्त होने की खबर पर चर्चा कर नाराजगी जताते हुए आरईएस के अधिकारियों-कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न कराने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का अन्य निर्माण एजेंसियों से भौतिक सत्यापन कराया जायेगा। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के साथ आपसी समन्वय करते हुए बीईओ और बीआरसी अपने क्षेत्र में स्कूल निर्माण कार्य पर गंभीरता से फोकस करें। बैठक में कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदाय करने की प्रक्रिया में बीईओ और बीआरसी की भी जिम्मेदारी तय की गई। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में डिस्मेंटल किए गए भवनों के मलबे को पंचायत के माध्यम से हटवाएं और परिसर को स्वच्छ बनाएं। उन्होंने सभी सब इंजीनियर को सख्त निर्देश दिए कि भवन निर्माण में छत ढलाई के काम के दौरान अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित होकर काम का निरीक्षण करें और उसके फोटोग्राफ प्रस्तुत करें।



बैठक में कलेक्टर ने सभी विकासखंडों के बीईओ से चर्चा कर उनके क्षेत्र में के उन स्कूल भवनों को जानकारी ली जिनमें वर्तमान में मरम्मत और अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता है। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को सभी स्कूलों को सूचीबद्ध कर नियमानुसार एजेंसी निर्धारण करते हुए कार्य कराने के निर्देश दिए।


इसी तरह बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदिवासी विकास विभाग के तहत आरईएस से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी ली। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डीपी नागेश, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जेआर प्रधान सहित खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.