मुंह की जटिल सर्जरी अब होगी आसान, AIIMS भोपाल के डॉक्टर का अनोखा स्वदेशी आविष्कार

Updated on 19-12-2025 11:55 AM
भोपाल: दांतों और जबड़ों की जटिल सर्जरी अब पहले से अधिक सुरक्षित और सरल हो सकेगी। एम्स भोपाल के दंत चिकित्सा विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. सुदीप कुमार ने एक अत्याधुनिक स्वदेशी उपकरण विकसित किया है, जिसे “ओम्निव्यू रिट्रैक्टर” (OmniView Retractor) नाम दिया गया है। यह उपकरण सर्जरी के दौरान मुंह के अंदरूनी हिस्सों को स्पष्ट रूप से देखने में डॉक्टरों की सहायता करता है।मुंह और दांतों की बड़ी सर्जरी के समय अंदर के हिस्सों तक सही पहुंच और साफ दृश्य मिलना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। ओम्निव्यू रिट्रैक्टर इस समस्या का प्रभावी समाधान है। यह उपकरण सर्जरी के दौरान मुंह के विभिन्न हिस्सों को संतुलित ढंग से स्थिर रखता है, जिससे डॉक्टरों को कार्यक्षेत्र साफ दिखाई देता है और ऑपरेशन अधिक सटीकता से किया जा सकता है।

इस यंत्र की खास बात यह है कि यह मरीज के मसूड़ों और गालों को अनावश्यक चोट से बचाता है। इसे एर्गोनोमिक डिजाइन में तैयार किया गया है, जिससे इसका उपयोग आसान और सुरक्षित बनता है। डा. सुदीप कुमार को इस नवाचार के लिए नेशनल बायोमेडिकल रिसर्च कॉम्पिटिशन 2025 (NBR 2025) में हेल्थ साइंसेज श्रेणी का देश का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस शोध कार्य में उन्हें एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक डा. अंशुल राय और डा. बाबूलाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। NBR कॉम्पिटिशन एक राष्ट्रीय मंच है, जहां देशभर के वैज्ञानिक और चिकित्सक अपनी नवीन खोजों को प्रस्तुत करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.