कोलार के सर्वधर्म ब्रिज निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत:कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी प्रमुख अभियंता से शिकायत की

Updated on 20-07-2024 01:22 PM

भोपाल के कोलार रोड स्थित कलियासोत नदी पर 5 करोड़ रुपए से बने ब्रिज के निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत हुई है। कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता आरके मेहरा से शिकायत की। कहा कि ब्रिज भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है। ब्रिज के स्पान के ज्वाइंट खुल गए हैं। वहीं, सीमेंट क्रांकीट की परत भी उखड़ने लगी है।

कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ समेत अन्य कांग्रेसियों ने जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि शिकायत के बाद प्रमुख अभियंता मेहरा ने जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी समिति निरीक्षण कर जांच करेगी।

जांच कराकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राठौड़ ने बताया, कोलार सिक्सलेन पर करोड़ों में बना नया सर्वधर्म पुल भी कमीशन का शिकार हो गया है। उद्घाटन होने के पहले ही सर्वधर्म कॉलोनी कोलार के नए ब्रिज के स्पान के ज्वाइंट खुल गए हैं। यह उखड़ने भी लगा है। इससे हादसा होने का खतरा है। इस ब्रिज से ट्रैफिक भी शुरू कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष राठौड़ ने सिक्सलेन के साथ नए सर्वधर्म ब्रिज में भी भ्रष्टाचार हुआ है। जिसकी जांच करवाकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.