PM मोदी के रोड-शो में पहुंचा कर्नल सोफिया का परिवार

Updated on 26-05-2025 01:40 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे हैं। PM मोदी ने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस रोड शो को सिंदूर सम्मान यात्रा नाम दिया गया है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए कर्नल सोफिया का परिवार भी पहुंचा था।

रोड शो की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर मौजूद कर्नल सोफिया के परिवार से मुलाकात की। कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के बारे में प्रेस ब्रीफिंग करने वाली टीम का हिस्सा थीं। उनके साथ विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी टीम में शामिल थीं। कर्नल सोफिया कुरैशी की बहन, पिता और भाई ,कर्नल सोफिया की जुड़वां बहन शायना कुरैशी ने कहा, "उन्होंने हमसे नमस्कार किया, लेकिन यहां बहुत शोर था। उनसे बात नहीं हो सकी। मोदीजी बहुत ईमानदार पीएम हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर किया। वह बहुत सक्सेजफुल रहा। ऑपरेशन मे कोई कैजुअल्टी नहीं हुई।

महिलाओं को उन्होंने ऐसे लेवल पर पहुंचा दिया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। वे हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाते हैं। जो महिलाएं इतने सालों से दबी हुई थीं। आज वे अपने आप पर बहुत गर्व फील कर रही हैं।"

पिता बोले- पीएम मोदी ने जो किया, बहुत अच्छा किया

कर्नल सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने कहा, "मोदीजी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आए हैं। उनसे मिलकर हमें बहुत खुशी हुई। पीएम मोदी ने जो किया, बहुत अच्छा किया। ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था।"

भाई ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर गर्व करने का पल है

कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई संजय कुरैशी ने कहा, "हमारी डिफेंस फोर्स और हमारी केंद्र सरकार का ऑपरेशन सिंदूर गर्व करने का पल है। देश के लिए जो किया है, उसकी तारीफ करना मुश्किल है।

रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी से मिलना जिंदगी में एक अचीवमेंट जैसा लगा। यह मेरे लिए गर्व का पल था। हमने उनका फूलों से स्वागत किया। उन्होंने कुछ कहा या पूछा था, लेकिन शोर के चलते सुनाई नहीं दिया। मुझे ऐसा लगा, जैसे उन्होंने कहा था- केम छो।"

वडोदरा की रहने वाली हैं कर्नल सोफिया

भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात की हैं। उनका जन्म वडोदरा में हुआ। उन्होंने जैव रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। सोफिया के दादा और उनके पिता भी सेना में थे। सोफिया की शादी मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के एक सेना अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुई है और उनका एक बेटा समीर कुरैशी है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने यूनिवर्सिटी ऑफ बरोडा से 1992-1995 और मास्टर ऑफ साइंस और इसके बाद (1995-1997 में) साइंस फैकल्टी से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.