कर्नल सोफिया बोलीं- पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा:400 तुर्किये ड्रोन दागे

Updated on 10-05-2025 12:24 PM

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं। इससे पहले 7 और 8 मई को भी सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी गई थी।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा

8-9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास किया गया। करीब 300-400 ड्रोन का इस्तेमाल किया।

इनका मकसद खुफिया और वायु रक्षा प्रणालियों की जानकारी लेना था। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि तुर्किये के ड्रोन थे। इनकी जांच की जा रही है। भारतीय सेनाओं ने इन्हें नष्ट कर दिया। एक यूएवी भी मूवमेंट कर रही थी, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

पाकिस्तान ने LoC पर भारी फायरिंग की, इसमें कुछ जवान घायल हुए। 7 मई 2025 को रात साढ़े आठ बजे मिसाइल और ड्रोन हमला किया और उस दौरान अपना एयर स्पेस बंद नहीं किया। नागरिकों का इस्तेमाल ढाल के लिए किया।

पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के दौरान हमारा एयरस्पेस नागरिक उड़ानों के लिए बंद है, लेकिन पाकिस्तान के इलाके में नागरिक उड़ान चल रही थी। पाकिस्तान का नागरिक विमान दमम से उड़ान भरकर लाहौर तक गया। भारतीय वायुसेना ने अपनी प्रतिक्रिया में संयम दिखाया और अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा की सुरक्षा तय की। पाकिस्तान की यूएवी ने भठिंडा आर्मी स्टेशन टारगेट करने की कोशिश की थी, जिसे गिरा दिया गया था।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा

विक्रम मिसरी ने बताया कि कल रात की पाकिस्तानी सेना की कायरतापूर्ण गतिविधियों से आपको अवगत करा दिया गया है। ये उकसाने वाली कार्रवाई थी, उन्होंने भारतीय शहरों और सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुछ मिलिट्री ठिकाने को टारगेट किया। भारतीय सैन्य इकाइयों ने इनका उत्तर दिया।

पाकिस्तान दावा करता है कि उन्होंने किसी धार्मिक स्थान पर हमला नहीं किया। उन्होंने पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला किया। इन हमलों की जिम्मेदारी लेने की बजाय , पाकिस्तान कह रहा है कि भारतीय आर्मी ऐसा कर रही है। पाकिस्तान अपनी हरकतों और आक्रमणों को मानने से इनकार कर रहा है और दुनिया को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान कह रहा है कि हमने ननकाना साहिब पर ड्रोन हमला किया है। पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि इस मामले को धार्मिक रंग दिया जा सके। पहलगाम हमले में ही यही दिखाई दिया है।

गुरुद्वारे पर हुई हमले में कुछ सिख मेंबर्स की मौत भी हुई है। पाकिस्तान कह रहा है कि हम अपने ही शहरों पर हमला कर रहे हैं, यह सिर्फ कल्पना है।

मिसरी ने कहा- पिछली रात पाकिस्तान की ओर से उकसाने वाले और तनाव बढ़ाने वाले एक्शन में भारतीय शहरों, नागरिक इमारतों और कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने इसका माकूल जवाब दिया है, जिम्मेदाराना रुख अपनाते हुए जवाब दिया है। इन हमलों को पाकिस्तान नकार रहा है, जबकि पाकिस्तान सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल किया गया है। यह पाकिस्तानी की दोहरी मानसिकता को दिखाता है।

पुंछ के गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने हमला किया

पाकिस्तान दावा कर रहा है कि वो किसी धार्मिक संस्थान या इमारत पर हमला नहीं कर रहा है। आपको याद होगा मैंने आपको कल तस्वीर दिखाई थी। इसमें पुंछ में एक गुरुद्वारे पर हमला किया गया था। इनकी जिम्मेदारी उठाने की बजाय पाकिस्तान यह कह रहा है कि भारतीय फोर्सेस और एयरफोर्स अपने ही शहरों पर हमला कर रही हैं और पाकिस्तान पर इल्जाम लगा रही है।

यह कुछ और नहीं, पाकिस्तान की कोशिश है कि इन हमलों की जिम्मेदारी ना ले। यह सच है कि पाकिस्तान दुनिया को भरमाने की कोशिश कर रहा है, उसकी कोशिश सफल नहीं होगी। पुंछ के गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने हमला किया और सिख समुदाय के कुछ लोग, जिनमें गुरुद्वारे का रागी भी शामिल है, उनकी जान चली गई। टीवी पर आप इस हमले के चित्र देख सकते हैं।ये बात कि हम अपने ही शहरों पर हमला कर रहे हैं, यह सिर्फ पाकिस्तान की कल्पना है। वे ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि उनका इतिहास ही यही है।

पाकिस्तान कह रहा है कि भारत ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन अटैक कर रहा है। यह सिर्फ पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा फैलाने वाले कैंपेन का हिस्सा है। यह कैंपेन पाकिस्तान ने पहलगाम अटैक के वक्त से ही शुरू किया है। वह शुरू से ही इन हालात को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। हमें आश्चर्य नहीं है, लेकिन भारत की एकता खुद में ही पाकिस्तान के लिए चुनौती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.