कलेक्टर नम्रता गांधी ने ली शांति समिति की बैठक

Updated on 12-09-2024 12:39 PM

धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में बीते दिन जिला पंचायत सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के विभिन्न समाज प्रमुख व व्यापारी वर्ग के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर ने सौहाद्रपूर्ण वातावरण में गणेश विसर्जन पर्व एवं ईद-ए-मिलाद का आयोजन करने की अपील की, साथ ही कहा कि पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा ना हो। बैठक में अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, एसडीएम. धमतरी डॉ. विभोर अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम विनय पोयाम, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चंद्रा, थाना प्रभारी धमतरी निरी.राजेश मरई, थाना प्रभारी रूद्री उनि. अमित बघेल, सभी समाज के प्रमुख एवं समाज सेवी सहित गणेश पंडाल समिति एवं झांकी समिति उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित नागरिकों से कहा कि धमतरी नगर सभी समाज व समुदाय के सौहार्द्रपूर्ण माहौल में आयोजन के लिए जाना जाता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सभी लोग सर्वधर्म समभाव के साथ आगे भी इस परम्परा को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में सर्व सम्मति से शांति समिति के सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि गणेश विसर्जन के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकां के अनुरूप किया जायेगा तथा गाईडलाइन के अनुसार रात्रि 10 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग किया जायेगा। एसडीएम धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी रूद्री स्थित महानदी में गणेश विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए 17 सितम्बर की दोपहर से 19 सितम्बर की सुबह 8 बजे तक सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.