कलेक्टर ने खाद्य परिसर का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिये निर्देशित

Updated on 27-10-2024 01:11 PM

दंतेवाड़ा । खाद्य विभाग द्वारा होटल में छापेमारी कर गुणवत्ता सुधारने निर्देशित किया जा रहा है। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर के आदेशानुसार के जिले के विभिन्न डेयरी प्रतिष्ठान, बेकरी फर्म होटलों, किराना दुकानों विनिर्माता व्यापारियों के खाद्य परिसर का निरीक्षण किया गया एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों का नमूना जांच हेतु लिया गया।

कार्रवाई के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों गीदम, दंतेवाड़ा, बचेली, किरंदुल, बारसूर, नकुलनार आदि क्षेत्रों के खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया एवं चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सैंपल मिठाइयां, नमकीन, दूध, दही, पनीर, आटा, बेसन, सूजी, तेल, धी, बूंदी, मैदा आदि का नमूना जांच की गई। निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के द्वारा कुल 114 सैंपल विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गये निरीक्षण एवं सैंपलिंग के दौरान 8 अमानक एवं 2 मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ मिलने पर तुरंत नष्ट करवाया गया। संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी करते हुए गलती दोबारा पाये जाने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान 9 व्यापारियों को नोटिस जारी कर सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान नमूना परीक्षण हेतु विधान होटल से कलाकंद, दन्तेश्वरी राजस्थान स्वीट्स से नारियल बर्फी, पूनम होटल से खोवा, आदर्श किराना बचेली से सिल्वर कॉइन मैदा, पवन स्वीट्स एण्ड नाश्ता सेन्टर से खोवा एवं अन्य मिष्ठान प्रतिष्ठान गुप्ता स्वीट्स, जे.एम.डी. स्वीट्स, राजस्थान बीकानेर स्वीट्स, बाबा होटल, देवभोग स्वीट्स, अम्बे बीकानेर स्वीट्स, भारती स्वीट्स, ममता स्वीट्स, जयगुरू होटल, बिकट जूस कॉर्नर एंड स्वीट्स, लखन होटल, पवन फुट एण्ड स्वीट्स से बेसन लड्डू रसगुल्ला, मलाई पेड़ा, पेड़ा, खोवा, बर्फी, काजू कतली, कलाकंद, पनीर, बतासा, काजू कतली, मिठाई खोवा, मिल्क केक, नारियल बर्फी, मिक्सचर, नारियल लड्डू, बर्फी, बेसन लड्डू का नमूना परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भी भेजा गया, जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

अधिनियम उल्लंघन के अनुसार अमानक पाये गये खाद्य पदार्थों में प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है। जिसमें 05 खाद्य व्यापारियों पर न्यायालय द्वारा 36,000 रुपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया एवं वर्तमान में बिना खाद्य लाइसेंस व्यापार के 01 प्रकरण, अवमानक एवं मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थ ‘‘रसगुल्ला लूज’’ 01 प्रकरण खाद्य पदार्थ ‘‘पनीर’’ के 01 प्रकरण कुल 03 प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.