कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Updated on 22-10-2024 12:34 PM

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने मुख्य मंत्री जनदर्शन, समय सीमा के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और जनशिकायत, चैट बोट संवाद 24×7 के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्या निवारण शिविर व चैट बोट संवाद 24×7 में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर को हाई स्कूल मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आवश्यक तैयारी एवं सौपे दायित्व का कर्तव्यपूर्वक निर्वाहन करने कहा। उन्होंने आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग एवं विद्युत व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को शासन के योजनाओं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए है।


कलेक्टर ने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा के तहत मासिक टेस्ट में 10वीं एवं 12वीं के टॉप  करने वाले 15-15 बच्चों को रायपुर साइंस सेंटर भ्रमण कराने हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति पर भर्ती कार्यवाही एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की रिक्त पदों की जानकारी ली एवं रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की कार्यवाही करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने राजस्व एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप आय-जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्दश दिए। कलेक्टर ने सीएमओ, जनपद सीईओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को ई-केवाईसी, श्रम कार्ड का पंजीयन, राशन का नवीकरण में प्रगति लाने कहा।


कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि 24 अक्टूबर को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखरी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी करने कहा। उन्होंने शिविर में सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, नक्शा सुधार, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास योजना, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के कार्य सहित नागरिकों के अन्य मांग, समस्याएं व शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा अभियान, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, पीएम जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, पीएम विश्वकर्मा, महतारी वंदन योजना, केसीसी की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.