कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के सभी बिंदुओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated on 30-10-2025 02:02 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के महत्वपूर्ण बिंदुओं के क्रियान्वयन के लिए गहन समीक्षा किया गया। इसके साथ साथ एग्रीस्टेक पोर्टल में धान खरीदी हेतु किसानों के पंजीयन को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ संजय ने जिला स्तर पर 2 से 4 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव में सभी अधिकारियों को 25 वर्ष की उपलब्धियों का प्रदर्शन करने के दिए निर्देश दिए साथ ही अपने कार्यालयों में 1 से 5 नवंबर तक रोशनी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के महत्वपूर्ण बिंदुओं  कार्यों और योजनाओ जैसे समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी की तैयारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न प्रकार के टीकाकरण, महिला एवं स्वास्थ्य बाल विकास अंतर्गत बच्चों, किशोरी एवं गर्भवती माता को सुपोषण आहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत आदि कर्म योगी, भारतीय जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (धरती आबा) पीएम जनजन अभियान, छात्रवृत्ति भोजन सहाय, पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री आवास,स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग अंतर्गत लोक सेवा गारंटी, ईसेवाएं, मोबाइल टावर्स की स्थिति खरीदी में पारदर्शिता हेतु जेम पोर्टल का उपयोग, शासकीय योजनाओं के भुगतान के लिए हितग्राही का ईकेवाईसी एवं डीबीटी से भुगतान करने आदि बिंदुओं पर गहन समीक्षा किया।

डॉ कन्नौजे ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों का उद्देश्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से आम नागरिकों तक पहुंचाना है। कलेक्टर ने मुख्य रूप से विकास कार्यों की प्रगति नागरिक सेवाओं को उपलब्धता, जनशिकायतों के शीघ्र निराकरण, राजस्व एवं भूमि प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य, शिक्षा,  मनरेगा, स्वच्छता, जल संरक्षण महिला एवं बाल विकास,  सामाजिक सुरक्षा कृषि एवं ग्रामीण विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन करने कलेक्टर ने प्रत्येक विभाग के लक्ष्य की पूर्ति हेतु समय सीमा निर्धारित करते हुए अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान मोड में किया जाए तथा प्रगति की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

किसी प्रकार की लापरवाही में होगी कार्यवाही : कलेक्टर डॉ कन्नौजे

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगा। आम नागरिकों के साथ संवेदनशील, सक्रिय एवं सम्मानजनक व्यवहार दें। जिले के विकास कार्यों के दौरान स्थानीय आवश्यकताओं एवं नवाचारों को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए ताकि प्रत्येक योजना का वास्तविक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कलेक्टर कान्फ्रेंस से जुड़े सभी कार्यों एवं अपने विभागीय कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.