सांसद खेल महोत्सव में कलेक्टर, सीईओ ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Updated on 16-10-2025 03:56 PM

गरियाबंद  मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भाठीगढ़ के उन्मुक्त खेल मैदान में आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर  बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न खेल विधाओं का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर  उइके ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का माध्यम हैं। ऐसे आयोजन से युवाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी खिलाड़ी निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें और अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान, भोजन, चिकित्सा सुविधा और व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे, ताकि प्रतिभागियों को अनुकूल वातावरण मिल सके। कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों को आगामी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिले की नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, खेल अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.