छत्तीसगढ़ में शीतलहर की वापसी, तापमान में फिर गिरावट

Updated on 14-01-2026 01:02 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों की राहत के बाद ठिठुरन फिर बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा से सर्द हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर जारी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, मकर संक्रांति के बाद सूर्य की तपिश बढ़ने से धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और बेमेतरा शामिल हैं। शीतलहर के कारण इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर बना रहेगा। राजधानी रायपुर में सुबह से घना धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.