सुबह-शाम दिल्ली, दोपहर को भोपाल में रहे सीएम:एमपी के सांसदों को दिया डिनर

Updated on 27-06-2024 12:04 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सुबह और शाम को दिल्ली में रहे, जबकि दोपहर को भोपाल में रहे। सीएम ने दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में प्रदेश के सांसदों को डिनर दिया। साथ ही सभी सांसदों के साथ मीटिंग कर विकास के रोडमैप पर चर्चा की।

सीएम ने कहा कि नई टीम को बधाई दी। जैसा नया माहौल बना है, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ डबल इंजन की सरकार आगे काम करती रहें, इसी अपेक्षा से हमने बातचीत की।

मध्यप्रदेश भवन में ही प्रदेश के भाजपा संसदीय दल की बैठक भी हुई। इसमें सांसदों से कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र का विजन डाक्यूमेंट तैयार करें। अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्लान तैयार करें और सरकार को समय-समय पर प्रस्ताव देते रहें। सांसदों से क्षेत्र का डेवलपमेंट प्लान तैयार कर देने के लिए भी कहा गया है।

जनता के बीच कांग्रेस नेताओं को बेनकाब करें
सांसदों से कहा गया है कि वे मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद सभाएं करें। कांग्रेस के नेता संविधान की प्रतियां दिखा रहे हैं। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर जनता के बीच इन्हें बेनकाब करो और बताओ कि कांग्रेस ने संविधान में कितनी बार संशोधन किए।

बैठक में यह भी कहा गया है कि सभी सांसद 30 जून को 'पीएम के मन की बात' सुनें। पार्टी के तय कार्यक्रम 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत 29 जून को पौधरोपण करें। सांसदों से यह भी कहा गया है कि जिसकी मां हों, वह अपनी मां के साथ पौधारोपण करें और जिनकी मां न हों, वह अपनी मां की तस्वीर साथ में ले जाकर पौधारोपण करें।

बैठक में सभी 29 लोकसभा सीट जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का स्वागत किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री से भी की मुलाकात

बुधवार को सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद दोपहर में भोपाल लौट आए। यहां करीब 2 घंटे रुककर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में शामिल हुए।

वे फिर दिल्ली लौट गए। जहां शाम को उन्होंने मध्यप्रदेश भवन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इसके बाद रात में एमपी के सांसदों को डिनर दिया।

प्रदेश के 2 बड़े नदी जोड़ो अभियान पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश से संबंधित सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यक्रमों पर चर्चा की। केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, और परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया। बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा- दिल्ली में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात के दौरान प्रदेश के 2 बड़े नदी जोड़ो अभियान पर चर्चा हुई है। इसमें केन-बेतवा लिंक परियोजना के टेंडर पर बात हुई है। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों में सिंचाई और पेयजल का लाभ मिलेगा। ये बहुत पानी की कमी वाला इलाका है और इसमें सरकार बहुत गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.