दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सीएम मोहन यादव, नवनिर्वाचित सांसदों के साथ एनडीए की बैठक में शामिल हुए

Updated on 08-06-2024 12:27 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ एनडीए की बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्होंने कहा कि एमपी के मन में मोदी हैं और हमेशा रहेंगे।इससे पहले शुक्रवार सुबह उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री डा. यादव ने उपराष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के मध्य विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में प्रदेश के नवनिर्वाचित सांसदों ने भेंट की। इसके बाद सभी पुराने संसद भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा सहित केंद्रीय मंत्री, सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे।

प्रदेश की जनता ने दिया भाजपा को भरपूर आशीर्वाद : शर्मा

एनडीए की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से ही प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिला है और भाजपा ने विजय का नया इतिहास बनाया है। मोदी के नेतृत्व में देश और मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए कदम बढ़ाएंगे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां

प्रधानमंत्री मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्सव मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी एवं एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दल के नेता लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.