सीएम मोहन यादव ने किया वनकर्मियों का सम्मान, बोले- भोपाल अनूठी कैपिटल, जहां दिन में मनुष्य घूमते, रात में बाघ

Updated on 29-07-2024 01:58 PM

भोपाल। आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस है। इस मौके पर राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में विशेष राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाघों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन भी किया।

गौरतलब है कि मप्र में बाघों की संख्या 785 है, जो देश में सर्वाधिक है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वन्य प्राणियों के संरक्षण में उल्लेखनीय काम करने वाले वनकर्मियों व अफसरों का सम्मान किया। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री राम निवास रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यमंत्री कृष्णा गौर भी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाघ का नाम लेते ही रोमांच और आनंद का अनुभव होता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे प्रदेश की कैपिटल सब पर भारी पड़ रही है। ये सुखद संयोग है कि हमारे यहां दिन में सड़कों पर मनुष्य घूमते हैं और रात में बाघ। देश में कोई राजधानी ऐसी नहीं हैं, जहां रात में बाघों का ऐसा विचरण होता है।

बाकी राज्यों से जैसे हमारी राजधानी विशिष्ट हैं, वैसे ही बाघों की संख्या के मामले में भी हम विशिष्ट हैं। 20 प्रतिशत से ज्यादा बाघ हमारे प्रदेश में हैं। वन विभाग ने तो कमाल ही कर दिया है, विभाग के प्रयासों से मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या अब तीन गुना तक पहुंच गई है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सफल प्रयास हो रहे हैं। एशिया में चीता कहीं मिले या न मिले, लेकिन मप्र में चीता भी है। इससे इको-सिस्टम में तो सुधार होगा ही, साथ ही जंगल की सुरक्षा भी होगी। आज मध्यप्रदेश में 7 टाइगर रिजर्व हैं। 25 लाख से ज्यादा पर्यटक प्रतिवर्ष प्रदेश में आते हैं। इससे 55 करोड़ से 60 करोड़ रुपये का राजस्व प्रदेश को प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग ने अनाथ बाघों व शावकों को प्राकृतिक परिवेश में संरक्षित करते हुए कान्हा टाइगर रिजर्व में पुनर्स्थापित किया है। कई वन्यप्राणी ऐसे हैं जो काल के प्रभाव में विलुप्त हो रहे हैं... उनके पुनर्स्थापन का भी हम प्रयास करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.