धान खरीदी पर संकट के बादल: न तो सॉफ्टवेयर का ट्रायल रन हुआ, न ही टोकन बंटे...

Updated on 12-11-2025 02:20 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के प्रबंधकों, खरीदी प्रभारियों और ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। राज्यभर में 15,000 से अधिक कर्मचारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर हैं। इस हड़ताल के चलते 15 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी अभियान पर संकट गहराता जा रहा है।

सरकार की तैयारियां प्रभावित हैं, न तो धान खरीदी सॉफ्टवेयर का ट्रायल रन हुआ है, न ही किसानों को टोकन जारी किए जा सके हैं।

हड़ताल का असर : खरीदी व्यवस्था ठप
3 नवंबर से शुरू हुई हड़ताल ने अब धान खरीदी के पूरे सिस्टम को जाम कर दिया है। खरीदी केंद्रों में ताले लटके हैं। बारदाना खुले में पड़ा हुआ है। किसानों के लिए बैठने, पीने के पानी या छांव की सुविधा नहीं है। ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप बंद है, जिससे किसान टोकन डाउनलोड नहीं कर पा रहे।
किसान मुकेश साहू (बलौदाबाजार) ने बताया: धान काटकर सुखा लिया है, पर टोकन नहीं मिला। सरकार कह रही है खरीदी 15 से शुरू होगी, लेकिन न सिस्टम चल रहा है, न कोई कर्मचारी मौजूद है।

सरकार ने की वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा
लंबी हड़ताल को देखते हुए सरकार ने अब अन्य विभागों के कर्मचारियों को सोसाइटियों में तैनात करने का फैसला किया है। खाद्य विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किया है कि धान खरीदी की प्रक्रिया बाधित न हो, इसलिए हड़तालियों के स्थान पर राजस्व, कृषि या अन्य विभागों के अफसरों को प्रभार सौंपा जाए। साथ ही प्रत्येक सोसाइटी में प्राधिकृत अधिकारी को संचालन का जिम्मा दिया गया है। उन्हें धान खरीदी की अनुमति और प्रशासनिक अधिकार प्रदान किए गए हैं।

तकनीकी तैयारियां अधर में
धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने नया ऑनलाइन सॉफ्टवेयर सिस्टम लागू किया है, लेकिन ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण ट्रायल रन भी नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक, कुछ जिलों में मार्कफेड के तकनीकी स्टाफ और सहकारिता उप पंजीयक खुद सॉफ्टवेयर का परीक्षण कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मानव संसाधन की भारी कमी के कारण प्रक्रिया ठप है। अब तक कोई भी पोर्टल पर टोकन जारी नहीं हुआ है।
दो विभागों में टकराव
जहाँ खाद्य विभाग ने अन्य विभागों के कर्मियों को खरीदी केंद्रों में तैनात करने का आदेश दिया है, वहीं कृषि विभाग ने अपने अमले को इससे दूर रखने का फरमान जारी किया है। कृषि सचिव ने कहा है कि कृषि विकास अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी वर्तमान में रबी सीजन 2025-26 के लक्ष्यों की पूर्ति में लगे हैं, इसलिए उन्हें खरीदी संचालन का दायित्व न सौंपा जाए। इससे जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दुविधा की स्थिति बन गई है।
किसानों में बढ़ी बेचैनी
धान की फसल कट चुकी है और किसान उसे खलिहानों में सुखा रहे हैं। लेकिन खरीदी प्रक्रिया की अनिश्चितता के कारण उन्हें भारी चिंता है। किसान संगठनों का कहना है कि यदि स्थिति जल्दी नहीं सुधरी, तो धान का नुकसान शुरू हो जाएगा।
किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर ने कहा कि सरकार और समिति कर्मचारियों के बीच टकराव का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। खरीदी में देरी हुई तो नुकसान करोड़ों में होगा।
प्रशासन की ओर से अपील
खाद्य विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारी हड़तालियों से चर्चा में जुटे हैं। सुहेला धान खरीदी केंद्र प्रभारी तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि बारदाना उपलब्ध है, और यदि वार्ता सफल रही तो खरीदी 15 या अधिकतम 17 नवंबर से शुरू हो जाएगी। वहीं सहकारिता विभाग के सीईओ मनोज कंवर ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खरीदी में कोई बाधा नहीं आने देने की तैयारी की जा रही है।
सवाल : क्या समय पर शुरू हो पाएगी खरीदी?
जैसे-जैसे हड़ताल लंबी खिंच रही है, वैसे-वैसे धान खरीदी की तय तारीख पर संशय गहराता जा रहा है। अगर अगले दो दिनों में समाधान नहीं निकला, तो इस बार धान खरीदी की शुरुआत विवाद और अव्यवस्था की भेंट चढ़ सकती है। किसान, सरकार और सहकारी समितियां, तीनों पक्षों की नजरें अब मुख्यमंत्री और खाद्य विभाग की अगली रणनीति पर टिकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.