हिमाचल में 3 जगह बादल फटे, 2 मौतें, 51 लापता; जयपुर में घर के बेसमेंट में डूबने से 3 की मौत

Updated on 01-08-2024 01:08 PM

हिमाचल प्रदेश में बीती रात भारी बारिश के बाद 3 जगह बादल फटे। रामपुर के समेज खड्ड में बादल फटने के बाद कई घर बह गए। अब तक 2 लोगों के शव मिल चुके हैं, जबकि 51 लोग लापता हैं। यहां रेस्क्यू में SDRF और NDRF की टीमें जुटी हैं। कुल्लू, मंडी और रामपुर में भारी तबाही हुई है। पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से मलाणा में पावर प्रोजेक्ट 1 का डैम टूट गया।

उधर, राजस्थान के जयपुर में एक घर के बेसमेंट में डूबने से एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बुधवार रात तेज बारिश के कारण दीवार ढहने से 25 लोग दो घरों में फंस गए थे। इनमें से तीन लोग पानी में डूब गए।

उत्तराखंड में केदारनाथ और टिहरी गढ़वाल के घनसाली में भी बुधवार रात बादल फटे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक शख्स घायल है।

केदारनाथ यात्रा रूट पर 30 मीटर की सड़क टूटकर मंदाकिनी में समा गई। यहां 200 से ज्यादा लोग फंसे हैं। फिलहाल यात्रा रोकी गई है।

धर्मशाला में भारी बारिश जारी, स्कूलों में 2 दिन की छुट्‌टी
धर्मशाला जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले चार-पांच दिन तक बारिश जारी रहेगी। कुल्लू में कलेक्टर तोरुल एस रवीश ने भारी बारिश के बाद सभी शिक्षण संस्थानों में 1 और 2 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी है।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रामपुर में समेज खड्ड में खोज और बचाव अभियान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

दिल्ली-कर्नाटक में स्कूलों की छुट्‌टी
बारिश के रेड अलर्ट के चलते देर रात को दिल्ली और कर्नाटक के कुछ जिलों में आज गुरुवार के लिए स्कूल-कॉलेजों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार (1 अगस्त) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट के चलते आज स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।

हरियाणा में पंचकूला-हरिद्वार नेशनल हाईवे धंसा
हरियाणा के यमुनानगर में बारिश के बाद पंचकूला-हरिद्वार नेशनल हाईवे गांव मंडेबर के पास धंस गया। यहां से गुजर रहा एक ट्रक गड्ढे में जा घुसा। ड्राइवर बच गया है।

गुरुग्राम में जलभराव हुआ है। बीती रात यहां इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन के बाद बारिश के दौरान पेड़ गिर गया। उससे टकराकर हाइटेंशन तार टूटकर नीचे पानी में गिर गया। इससे पानी से गुजर रहे 3 लोगों की करंट से मौत हो गई।

संसद और सुप्रीम कोर्ट में भी पानी भरा
संसद, सुप्रीम कोर्ट, एम्स, लुटियंस दिल्ली, भारत मंडपम, इंडिया गेट-रिंग रोड टनल, प्रगति मैदान पानी में डूबे रहे। कई पेड़ धराशायी हुए। रोज 20 मिनट में पूरे होने वाले सफर में 4:30 घंटे से ज्यादा लगे।

खराब मौसम के चलते शाम 7:30 से 8 बजे के बीच 10 फ्लाइट डायवर्ट की गईं। 8 जयपुर भेजी गईं, 2 को लखनऊ भेजा गया। मौसम विभाग ने दिल्ली अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

कई इलाकों में पानी भरने के कारण LG ने अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। नॉर्थ दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक इमारत ढह गई। दिल्ली मयूर विहार फेज थ्री में एक महिला और बच्चा नाले में बहे। तीन दिन पहले बेसमेंट में पानी भरने से चर्चा में आए ओल्ड राजेंद्र नगर में फिर पानी भर गया।

उत्तराखंड में मंदाकनी के उफनने के बाद श्रद्धालुओं में भगदड़ मची
बादल फटने के बाद मंदाकिनी के उफनने से गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक की सड़कों पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ता देख सोनप्रयाग और गौरीकुंड के होटल खाली करा लिए गए। रुद्रप्रयाग के DM सौरभ गहरवार के मुताबिक यात्रा रोक दी गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है।

केरल में लैंडस्लाइड में 249 मौतें, 240 लापता
केरल के वायनाड में तेज बारिश की वजह से सोमवार (29 जुलाई) देर रात 4 अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हुए लैंडस्लाइड में 4 गांव बह गए। अब तक 249 लोगों की मौत हो चुकी है। 131 अस्पताल में हैं, जबकि 240 लोगों के लापता होने की खबर है। रेस्क्यू के लिए आर्मी, एयरफोर्स, SDRF और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.